फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Efficiency test of third grade students will be conducted in March

Karnal News: मार्च में होगी तीसरी कक्षा के बच्चों की दक्षता जांच

Mon, 23 Feb 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 23 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Efficiency test of third grade students will be conducted in March
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में प्राथमिक स्तर की शिक्षा की वास्तविक स्थिति जानने के लिए मार्च के दूसरे सप्ताह में एफएलएस (फाउंडेशन साक्षरता अध्ययन) कराया जाएगा। कक्षा तीन तक के बच्चों की पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी दक्षता की जांच की जाएगी। चयनित विद्यालयों के परिणामों के आधार पर पूरे जिले की शिक्षा गुणवत्ता का आकलन होगा। उसी रिपोर्ट के अनुसार आगे नई शैक्षणिक योजनाएं और सुधार कार्यक्रम लागू किए जाएंगे।

इससे पहले ऐसा अध्ययन वर्ष 2022 में हुआ था। केंद्र स्तर से जिले के सभी 483 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों का विस्तृत ब्योरा मांगा गया है। कौन सा विद्यालय चुना जाएगा, यह पहले से तय नहीं होगा। टीम सीधे विद्यालय में पहुंचकर बच्चों का सरल परीक्षण करेगी, ताकि शिक्षा की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। जिन विद्यालयों का चयन होगा, उन्हीं के परिणामों के आधार पर पूरे जिले की शिक्षा की स्थिति का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को बच्चों की बुनियादी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों से नियमित पठन-अभ्यास, लेखन-अभ्यास और सरल गणित गतिविधियां करवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- रटने नहीं, समझने की क्षमता पर रहेगा जोर

इस अध्ययन में बच्चों की कठिन परीक्षा नहीं ली जाएगी। उनसे सरल गतिविधियों के माध्यम से यह देखा जाएगा कि बच्चा पुस्तक का छोटा पाठ पढ़ सकता है या नहीं, पढ़कर उसका अर्थ समझता है या नहीं, सही ढंग से लिख पाता है या नहीं, जोड़-घटाव जैसे सामान्य प्रश्न हल कर पाता है या नहीं। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि प्रारंभिक कक्षाओं में ही पढ़ना-लिखना और गणना की मजबूत नींव पड़ती है। यदि यह आधार मजबूत हो, तो आगे की पढ़ाई अपने आप आसान हो जाती है।


वर्जन :
बुनियादी पढ़ाई मजबूत होगी तो आगे की शिक्षा अपने आप बेहतर होगी। आकलन मार्च के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। यह अध्ययन बच्चों की वास्तविक सीख को समझने का माध्यम बनेगा। सभी विद्यालयों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। - अंशुल, एफएलएन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed