फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eclipse of 10 years will be removed from Delhi: Manohar Lal

दिल्ली से हटेगा 10 सालों का ग्रहण : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Eclipse of 10 years will be removed from Delhi: Manohar Lal
- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आप पर साधा निशाना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले 10 सालों से लगा ग्रहण इस बार हट जाएगा। दिल्ली का माहौल भाजपा के पक्ष में है, वहां भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वह वीरवार को करनाल पहुंचे थे।
उन्होंने मूनक गांव में बनाए गए विश्राम गृह में लोगों के साथ बैठक के बाद प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि वह करनाल लोकसभा क्षेत्र के सभी गांवों में जाएंगे। वहां के लोगों के साथ बातचीत करेंगे, उनके सुझाव, समस्याएं और मुख्य मांगें भी जानेंगे और समस्याओं का निस्तारण करा मांग पर आधारित विकास कार्यों को भी कराया जाएगा। फिलहाल अभी पहले चरण में बड़े-बड़े गांवों को लिया जा रहा है। इसके बाद छोटे गांवों को लिया जाएगा और बाद में एक साझा बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव में भाजपा की स्थिति के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली का चुनावी वातावरण अच्छा है। अरविंद केजरीवाल के बेरोजगारी खत्म करने के वादे को लेकर उन्होंने कहा कि वादा करना आसान होता है, लेकिन अब तक कोई एक वादा पूरा नहीं किया है। वह शेखचिल्ली की तरह से शेखी बघारते हैं, करते कुछ नहीं हैं। उन्होंने इसके बाद शहर में नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि नेता जी सुभाषचंद्र बोस से देश के युवा हमेशा प्रेरणा लेते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed