फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Earning name but having to practice under the open sky

Karnal News: नाम तो कमा रहे पर खुले आसमान के नीचे करना पड़ रहा अभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Earning name but having to practice under the open sky

विज्ञापन
करनाल। कर्णनगरी के बॉक्सिंग खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व जिले का नाम लगातार चमका रहे हैं, लेकिन उन्हें इंडोर बॉक्सिंग हॉल के अभाव में खुले आसमान के नीचे अभ्यास करना पड़ रहा है। बॉक्सिंग कोच सुरेंद्र चौहान ने बताया कि अब गर्मियों के दिन आने वाले हैं और खुले में अभ्यास करने में बॉक्सरों को काफी परेशानी होती है। बॉक्सिंग के अभ्यास के दौरान शरीर का तापमान पहले ही बढ़ जाता है। ऐसे में धूप में अभ्यास करने से खिलाड़ियों को चक्कर आने लगते हैं। साथ में बारिश के दिनों में यहां पर पानी भर जाता है और अभ्यास ठीक से नहीं हो पाता। कर्ण स्टेडियम में सुविधाओं के अभाव में भी निशांत देव, मानसी मलिक, तमन्ना जैसे बेहतर बॉक्सर देश-विदेश में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।




पांच साल से नए बॉक्सिंग हॉल का इंतजार
खिलाड़ी तमन्ना ने बताया कि खिलाड़ियों को पांच साल से नए बॉक्सिंग हॉल का इंतजार है। इसको 2020 में बनाने की घोषणा की गई थी लेकिन वो इंडोर हॉल अभी तक नहीं बना है। खुले में अभ्यास करने से एकाग्रता भी नहीं बन पाती। साथ ही आसपास से गुजरने वाले लोगों की वजह से एकाग्रता भंग होती है।
विज्ञापन



बॉक्सिंग का इंडोर हॉल में होता है बेहतर अभ्यास

खिलाड़ी मानसी मलिक ने बताया कि बॉक्सिंग एक ऐसा खेल है, जिसका इंडोर हॉल में अभ्यास किया जाए तो वह खिलाड़ियों के लिए अच्छा रहता है। बॉक्सिंग की सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन इंडोर हॉल में होता है। खुले में अभ्यास करने के बाद यदि कोई खिलाड़ी इंडोर में खेलता है, तो उसे काफी परेशानी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले में अभ्यास करने से होता है खेल खराब

खिलाड़ी निकिता ने बताया कि खिलाड़ियों को यदि जल्द इंडोर हॉल मिल जाए तो यह खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बेहतर मंच साबित होगा। खुले में अभ्यास से खिलाड़ी खेल की बारीकियां अच्छे से नहीं सीख पाते।


खुले में अभ्यास करने से बार-बार सूखता है गला

खिलाड़ी गौरिश ने बताया कि गर्मियों के मौसम में खुले में अभ्यास करने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इस कारण से खिलाड़ियों का बार-बार गला सूखता है। तेज गर्मी के कारण खिलाड़ियों को डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed