फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   dushyanta filled josh in workers

दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Fri, 18 Oct 2013 10:07 PM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 18 Oct 2013 10:07 PM IST
विज्ञापन
dushyanta filled josh in workers
इनेलो की 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र मेें होने वाली सम्मान दिवस रैली के लिए दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए और रैली की व्यवस्था के लिए अहम जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को रैली के लिए निमंत्रण दें। रैली में हरियाणा से लाखों लोग शामिल होकर ताऊ देवीलाल को श्रद्धांजलि देंगे। इसमें कई राष्ट्रीय नेता भी शामिल होंगे, जिनमें मुख्य तौर पर प्रकाश सिंह बादल, चंद्रबाबू नायडू, रामदास अठावले शामिल होंगे। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार ने सीबीआई का जमकर दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन


अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को सीबीआई के माध्यम से दबाने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस नेताओं की काली करतूतों की एक और सीडी का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। कांग्रेस के झूठे चेहरे को जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा। कांग्रेसियों की आपसी फूट ही बता रही है कि प्रदेश का कितना विकास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के मंत्री, विधायक और सांसद स्वयं आरोप लगा रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने केवल अपने गृह क्षेत्र का विकास करवाया है। अन्य जिलों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में जी जान से जुट जाएं। गांव-गांव व शहर के हर घर में जाकर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे।

सम्मान दिवस रैली के बाद इनेलो की प्रदेश में चल रही आंधी तूफान में बदल जाएगी। कांग्रेस का कोई नाम लेने वाला भी नहीं होगा। उन्होंने सोनिया गांधी पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया। एक तरफ तो यूपी में आईएएस अधिकारी जब कोई कार्रवाई करती हैं तो सोनिया उनके साथ खड़ी हो जाती हैं लेकिन जब हरियाणा में अशोक खेमका ने सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई की तो अशोक खेमका के खिलाफ ही जांच शुरू कर दी गई।

मौके पर जिला अध्यक्ष यशवीर राणा, सतपाल गुप्ता, विधायक नरेंद्र सांगवान, विधायक अशोक कश्यप, विधायक मामूराम गोंदर, राष्ट्रीय महाचिव बृज शर्मा, रामफल कुंडु पूर्व विधायक, रामकुमार ऐबला, जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़, जयप्रकाश कांबोज, मनोज कांबोज, इंद्रजीत गोराया, दीपचंद राणा, निरंजन गगसीना, गुरदेव रंबा, मदन मुंजाल, रमेश सिद्धपुर, विजय गुलाटी, सोनिका गिल, प्रकाश कौर व जिला इनेलो के प्रचार सचिव रामा मदान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस पर बरसे भाजपा नेता

निसिंग में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष जनकराज पोपली की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांव बरास स्थित एक पैलेस में हुई। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, युवा प्रदेशाध्यक्ष मुकेश गौड़, महामंत्री मुनीष यादव, प्रदेश महामंत्री उमेश चौहान व प्रदेश उपाध्यक्ष विदूर रावल ने भाग लिया।

बैठक में कांग्रेस सरकार पर शब्द बाणों से तीखे प्रहार किए गए। गौड़ ने कहा कि हमें एकजुट होकर प्रदेश की जनता को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलानी है। उन्होंने उपस्थित जिलाध्यक्षों को पार्टी के संगठन को मजबूत करने की बात कही। बैठक में युवा मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे युवा मित्र अभियान और मंडल कार्यकारिणी गठन के विषय में चर्चा की गई।

उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों को नए युवा मित्रों को भाजपा से जोड़ने के निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी क्षेत्रों में बडे़ स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। मौके पर आकाश अरोड़ा, आदेश राणा, दिग्विजय सिंह झंझाड़ी, गुलाब सिंह मूनक मौजूद रहे।

तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी गोहाना रैली : वकील
घरौंडा में कांग्रेस नेता व कष्ट निवारण समिति के सदस्य वकील सिंह ने कहा कि गोहाना में आयोजित रैली ऐतिहासिक होगी, जोकि सभी रैलियों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी। कांग्रेस नेता वकील सिंह ने गोहाना की रैली के लिए हलके में अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।


उन्होंने शुक्रवार को गांव एेंचला में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विकास के मुद्दे पर पूरे प्रदेश में समानांतर कार्य करवा रहे हैं। विरोधी पार्टियों के नेता कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान होकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं लेकिन गोहाना में होने वाली रैली सभी की बोलती बंद कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed