फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   dushahra in karnal

आधुनिक जमाने के रावण : कुनबे संग जलेंगे, लेकिन पर्यावरण प्रदूषित नहीं होने देंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
dushahra in karnal
आज सेक्टर चार के मैदान में कर्ण नगरी का दशहरा अलग अंदाज में होगा। रिमोट का बटन दबते ही रावण गर्दन घुमा पहले चारों तरफ निहारेंगे, फिर मुंह से रंगीन आग उगलते हुए जलेंगे। खास बात यह भी है कि इस बार रावण और उनका कुनबा दहन से पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होने देगा। आयोजकों ने इको फ्रेंडली सामग्री और आतिशबाजी का रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों में इस्तेमाल किया है। सोमवार रात को ही मैदान में पुतलों को खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन

रावण दहन के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रिमोर्ट का बटन दबाकर रावण दहन करेंगे। रावण दहन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके लिए मुख्य मंच के ठीक सामने 30 फीट चौड़ा विशेष मंच तैयार किया गया है। जहां कलाकार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। श्री रामलीला सभा की ओर से सेक्टर-12 में 116वां विजयदशमी महोत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

तीसरी बार रिमोर्ट से होगा दहन
करनाल के इतिहास में तीसरी बार रिमोर्ट से रावण दहन होगा। मंच से मुख्य अतिथि रिमोर्ट का बटन दबाएंगे। उधर, मैदान में रावण और उसके परिवार के पुतले धू-धूकर जलने लगेंगे। इससे पहले 30 फीट की लंका का दहन भी रिमोर्ट से होगा। सुरक्षा के लिहाज से पुतलों से करीब 40 फीट के दायरे से दर्शकों को दूर रखा जाएगा। पूरे कार्यक्रम को लोग आराम से बैठकर देख सकें। इसके लिए दशहरा मैदान में करीब 2500 कु र्सियां लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो गेटों से दशहरा ग्राउंड में होगी एंट्री
दशहरा पर्व पर रावण दहन देखने के लिए जिलेभर से लोगों की भीड़ उमड़ती है। दशहरा मैदान में पहुंचने के लिए उन्हें कोई परेशानी ना हो। इसके लिए दो एंट्री गेट बनाए गए हैं। जहां से लोग दशहरा ग्राउंड में पहुंचेंगे।
रामायण के 22 मुख्य दृश्यों पर आधारित निकलेंगी झांकियां
श्री रामलीला सभा की ओर से दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। सभा के सचिव गौरव गर्ग ने बताया कि रामलीला भवन से चलकर कर्ण गेट, महाराणा प्रताप चौक, मीरा घाटी और नमस्ते चौक से होते हुए शोभायात्रा दशहरा ग्राउंड पहुंचेगी। जिसमें रामायण के मुख्य दृश्यों पर आधारित 22 झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इन झांकियों को दशहरा ग्राउंड में खड़ा किया जाएगा।
रावण के पुतले में करीब 900 बम के गोले
रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले में करीब 900 बम के गोले लगाये गए। लंका में भी करीब 300 बम के गोले लगाए गए हैं। आतिशबाजी के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए आग्निशामक गाड़ी और एंबुलेंस भी तैनात की गई है।

पुलिस बल रहेगा तैनात
दशहरा पर्व को लेकर कोई आपराधिक घटना न हो और व्यस्था बनी रहे। इसके लिए पुलिस की ओर से भी विशेष व्यवस्था की गई है। दशहरा ग्राउंड के अलावा नेशनल हाईवे व शोभायात्रा के रूट पर भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed