फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Due to land dispute, bullets were fired on two brothers

जमीनी विवाद के चलते दो भाइयों पर चलाई गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Due to land dispute, bullets were fired on two brothers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। गांव मुंड में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर अपने पड़ोसी दो भाइयों पर गोली चलाने का आरोप है। गोली किसी को नहीं लगी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आरोपी ने पीड़ित की छत पर चढ़कर अवैध हथियार से गोली चलाई। असंध थाना व असंध सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। आरोपी को पकड़ लिया है।

आरोप है कि गांव मुंड में देर शाम कप्तान निवासी मुंड ने पड़ोस में रहने वाले जसबीर व उसके भाई महाबीर पर अवैध हथियार से गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर घर के सदस्यों ने अंदर घुसकर जान बचाई। गोली चलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मुंड गांव में गोली चलने का मामला सामने आया है। दो पक्षों में बाड़े की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी कप्तान द्वारा 3 राउंड फायर किए गए हैं। किसी को गोली नहीं लगी। आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed