फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Driver arrested six Htyaropi

चालक के छह हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Dec 2013 10:11 PM IST
करनाल
करनाल Updated Thu, 05 Dec 2013 10:11 PM IST
विज्ञापन
Driver arrested six Htyaropi
करनाल में कुछ दिन पूर्व तरावड़ी क्षेत्र के गांव सग्गा के समीप ट्रक चालक की हत्या और लूट के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में सांभली के एक ढाबा मालिक समेत छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पकडे़ गए आरोपियों ने ट्रक चालक की हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने कोर्ट से आग्रह कर आरोपियों को रिमांड पर लिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार और लूटी गई धान की 111 बोरियां बरामद की जानी हैं। पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद ने कहा कि 111 बोरियों का सुराग मिल गया है।
विज्ञापन


आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद धान की 111 बोरियां बरामद की जाएंगी। 23-24 नवंबर की रात को जींद के पिल्लूखेड़ा गांव में रहने वाला ट्रक चालक सुरेश कुमार अपने ट्रक पर 473 बोरी धान लादकर यमुनानगर के रादौर के लिए चला था, मगर अगले दिन उसका शव तरावड़ी के सग्गा के पास बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक से 111 बोरी धान गायब था। इसके बाद एसपी ने इस मामले की जांच सीआईए टू को सौंपी थी। सीआईए टू के इंस्पेक्टर अमन कुमार और एसआई जहांगीर की अगुवाई में जांच के जरिए पूरा खुलासा होता चला गया। मामले में पुलिस ने सबसे पहले सांभली में ढाबा चलाने वाले संदीप उर्फ काला को काबूू किया।

पूछताछ करने पर संदीप उर्फ काला ने कबूला कि उसने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर ट्रक चालक की हत्या की थी और 111 बोरी धान लूटा था। इस मामले में पुलिस ने गांव सांभली निवासी रणजीत उर्फ जरनेटर, विवेक, राकेश उर्फ काला, कृष्ण, सोनू उर्फ मलंगा को काबू किया है।

बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्य काबू
करनाल पुलिस ने लोगों के वाहन उड़ाने वाले पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एंटी आटो थेफ्ट स्टाफ ने वाहन चोरी करने वाले इस गैंग का खुलासा किया है।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की 16 बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है। एक आरोपी करनाल के विकास नगर का है, जबकि चार उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी हरमन सिंह वासी विकास नगर करनाल को मेरठ रोड से चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ काबू किया था।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर कर रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पांच बाइक चोरी की वारदात कबूलीं। आरोपी की निशानदेही पर मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी मुसब्बर वासी झिंझोला थाना झिंझाना के बारे भी बताया, जिसे वह चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बेचता था।

आरोपी को चार दिसंबर को काबू किया गया। इसके अतिरिक्त दो दिसंबर को तीन अन्य आरोपियों सुखविंदर वासी हरसाना, गौरव वासी जौलमाना व आरोपी रामकिशन वासी खानपुर कलां को एनडीआरआई चौक करनाल से अलग-अलग चोरीशुदा मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पांच और मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।  

लूट की योजना बनाते दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढे़
तरावड़ी क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे दो मोस्टवांटेड बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है। बदमाश हथियारों से लैस होकर राहगीरों की लूटने की वारदात की योजना बना रहे थे।

दोनों बदमाशों को अदालत ने रिमांड पर भेजा है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। पुलिस ने कृष्ण वासी दादूपुर रोड़ान व साहिल वासी बीबीपुर जाटान को तरावडी क्षेत्र में लूट की वारदात को धर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए दबिश दी। उनके कब्जे से ऑल्टो कार और हथियार बरामद किए गए हैं। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ  थाना तरावड़ी, बुटाना, थाना सदर व थाना इंद्री में मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने दोनों को मोस्टवांटेड घोषित किया हुआ था। आरोपी कृष्ण पहले ही अदालत की ओर से पीओ घोषित हो चुका है।

पुलिस ने आरोपी का हुलिया किया ट्रेस
नीलोखेड़ी में पुलिस ने दूसरी कक्षा की बच्ची को अगवा कर उससे दुराचार का प्रयास करने वाले आरोपी का हुलिया ट्रेस कर लिया है।

युवक की उम्र सोलह से सत्रह वर्ष के बीच है। रंग गोरा और सिर के बाल नॉर्मल हैं। युवक ने नीले रंग की पतलून डाल रखी थी और ऊपर टोपे वाले कमीज थी। पुलिस आरोपी के हुलिए के आधार पर ही अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस को यकीन है कि आरोपी इसी मोहल्ले का रहने वाला है, जोकि क्षेत्र में सूने पडे़ मकान की भौगोलिक स्थिति को भली भांति जानता था।


उसे स्कूल की छुट्टी होने का समय भी ज्ञात था। छुट्टी के बाद ही वह बच्ची के पीछे लग गया था और जब बच्ची का घर कुछ ही दूरी पर था तो उसने साथ चल रहे बच्ची के भाई को धमकाकर घर भेज दिया था। पुलिस के अनुसार वह बच्ची को उंगली पकड़कर दुराचार की नीयत से सूने मकान में लेकर गया था।

बच्ची के शोर मचाने पर वह बच्ची को अकेला छोड़कर फरार हो गया था। चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि हुलिए के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed