{"_id":"69d80d698714a9c6680a6002","slug":"dr-anand-who-was-the-corporation-commissioner-for-11-months-became-the-dc-karnal-news-r-18-1-rtk1037-883171-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 11 माह निगम आयुक्त रहे डॉ. आनंद बने डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 11 माह निगम आयुक्त रहे डॉ. आनंद बने डीसी
Fri, 10 Apr 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
करनाल/रोहतक। नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा का तबादला हो गया है। उन्हें करनाल जिला उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. आनंद शर्मा ने 11 माह पहले नगर निगम आयुक्त का पदभार संभाला था। ढाई साल से अटका सफाई का टेंडर उनके कार्यकाल में लगाया गया और 36 करोड़ में पांच के लिए सफाई का टेंडर हुआ। शहर में स्वच्छता बढ़ाने के लिए डोर-टू-डोर कचरा उठान भी उन्हीं ने शुरू कराया। कचरा निस्तारण प्लांट शुरू किया गया और सफाई के लिए मशीनें भी लगाई गई। चौराहों पर सुंदरीकरण और ट्रैफिक सिग्नल भी लगाए गए। हालांकि डेयरी स्थानांतरण का काम अधूरा रह गया है लेकिन कन्हेली रोड स्थित न्यू डेयरी काॅम्प्लेक्स में इसके लिए कार्य चल रहा है। संवाद
विज्ञापन