{"_id":"9a7c527fc250771f1b47f2038306e96b","slug":"double-dakar-tent-for-wedding-silver-sofa","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए डबल डैकर टैंट, चांदी के सोफे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए डबल डैकर टैंट, चांदी के सोफे
कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 09 Feb 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने सुपरहिट फिल्म बैंड-बाजा-बारात और मानसून वेडिंग शायद देखी हो, यदि नहीं देखी होगी तो इन दोनों फिल्मों के चर्चे और करीना-सैफ के शाही विवाह के खर्चे जरूर सुनेंगे होंगे। इन दोनों फिल्मों और सैफ करीना के विवाह का जिक्र कुरुक्षेत्र से अचानक इसलिए जुड़ गया, क्योंकि दोनों फिल्मों और सैफीना के विवाह को डेकोरेट और कैटरिंग करने वाली कंपनियों ने कुरुक्षेत्र के धर्मगुरु के पुत्र के विवाह को यही आलीशान सुविधाएं दी हैं।
आयोजक हैं पिपली स्थित एक धार्मिक स्थल के राजा जोगी सतनाम सिंह। इनके पुत्र निर्मल सिंह खालसा का विवाह सिंगापुर के उद्योगपति परमजीत सिंह बजाज की पुत्री अर्पणा बजाज के साथ शनिवार को हुआ। शादी में जो प्रबंध थे, वे शायद इससे पहले यहां के लोगों ने नही देंखे होंगे।
अनेक तरह की सजावटी सामग्री से सजा शादी का पंडाल एक या दो एकड़ में नहीं, बल्कि 15 एकड़ में जीटी रोड स्थित गांव सांवला में बनाया गया, जिसे नाम दिया गया राजमहल। दूल्हा, दुल्हन की स्टेज करीब 100 फुट लंबी रही। यहां चांदी के सोफे, विदेशी फूल, क्रिस्टल और फाइबर तथा अन्य सजावटी सामग्री की भरमार दिखी।
विज्ञापन
वहीं मंच और पंडाल को महल का रूप दिया गया। पिछले कई दिनों से सैकड़ों कारीगर इस विवाह की तैयारियों में जुटे रहे और आज इसे अंतिम रूप दिया गया। कुरुक्षेत्र में पहली बार किसी शादी में डबर डैकर सीटिंग व्यवस्था की गई। ये व्यवस्था वीवीआईपी के लिए की गई। शादी में शामिल होने वाले वीवीआईपी की प्रत्येक टेबल को फूलों से सजाया गया।
सौ बाउंसर, सौ सुरक्षा गार्ड और पुलिस
धर्मनगरी की इस शाही शादी में व्यवस्था के लिए 100 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड, 100 बाउंसरों के अलावा कुरुक्षेत्र पुलिस के भी करीब इतने ही जवान तैनात दिखे।
हाथी पर गोल्ड-सिल्वर आइटमों का शृंगार
प्रशिक्षित की गई पंजाब की हथिनी जमुना को दूल्हे के लिए मंगाया गया, जिस पर बैठ कर वे राजमहल तक पहुंचे। इस हथिनी को जीटी रोड स्थित किंगस्टन बैंकेट एंड इवेंट सेंटर में गोल्ड और सिल्वर आइटमों से सुसज्जित किया गया।
दलेर मेहंदी भी पहुंचे
बारात के लिए छह रथ, तीन बग्गी, बैंड बाजे, आर्केस्ट्रा पार्टी एवं आतिशबाजी ये सब इस शाही बारात की रौनक में चार चांद लगाते नजर आए। फिल्मी हस्तियों को भी यहां बुलाया गया, इनमें सबसे खास हस्ती हिंदी, पंजाबी फिल्मों के गायक दलेर मेहंदी रहे।