{"_id":"69825def83e381fce806146f","slug":"dogs-relaxing-on-the-rs-782-crore-track-at-karna-stadium-karnal-news-c-18-knl1018-838479-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्ण स्टेडियम में 7.82 करोड़ रुपये के ट्रैक पर आराम फरमा रहे कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्ण स्टेडियम में 7.82 करोड़ रुपये के ट्रैक पर आराम फरमा रहे कुत्ते
Wed, 04 Feb 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
कर्ण स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रेक पर लेटे कुत्ते। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में 7.82 करोड़ रुपये की लागत से सितंबर, 2019 में बने आठ लेन के एथलेटिक्स ट्रैक पर कुत्ते आराम फरमाते हैं। ऐसा न हो इसलिए ट्रैक के चारों ओर लोहे का जाल लगाया गया है। होमगार्ड तैनात है। लापरवाही ये है कि लोहे के जाल के गेट को बंद नहीं रखा जाता।
स्टेडियम के चारों और जिला खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों के अलावा अन्य लोगों पर प्रतिबंध के बारे में नोटिस चस्पा कराया हुआ है। पंचायत भवन में लाइब्रेरी में आने वाले छात्र भी स्टेडियम में रील बनाने पहुंच जाते हैं। मंगलवार को स्टेडियम में स्कूल के बच्चे अपनी पीठ पर स्कूल बैग टांगकर इधर-उधर घूम रहे थे। ट्रैक पर कुत्ते सो रहे थे। स्टेडियम में बनाए गए नए भवन के शीशे टूटे हुए हैं। आरोप है कि बिना इजाजत अंदर आने वाले लोगों ने इनको तोड़ा है।
-- -
एथलेटिक्स ट्रैक पर बाहरी तत्वों की आवाजाही के लिए मनाही है। इसके लिए होमगार्ड की भी नियुक्ति की गई है। कुत्तों के अंदर पहुंचने और ड्यूटी में लापरवाही की जांच कराई जाएगी। - राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी