फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Doctor missing, the people at the hospital lock inlaid

डॉक्टर नदारद, लोगों ने अस्पताल पर ताला जड़ा

Tue, 14 Jan 2014 12:12 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Tue, 14 Jan 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Doctor missing, the people at the hospital lock inlaid
बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के परेशान इस्माईलाबाद के लोगों ने सोमवार को स्थानीय सरकारी अस्पताल पर ताला जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कसबा वासी धरने पर जमे रहे। उधर अस्पताल पर धरने-प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच ताला लगाने की सूचना मिलते ही पिहोवा के एसडीएम एचसी भाटिया, नायाब तहसीलदार हरबंसलाल शर्मा, सीएमओ डॉ. शिवकुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. केके शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को पुख्ता प्रबंधों का आश्वासन देकर सरकारी अस्पताल का ताला खुलवाया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कसबे के सरकारी अस्पताल में लंबे-लंबे समय से डॉक्टरों और दवाओं का टोटा है, मगर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन इन जरूरतों को पूरा करने में विफल रहा है। यहां तक की शाम चार बजे के बाद यहां लेडी मेडिकल आफिसर एवं मेडिकल आफिसर उपलब्ध नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से क्षेत्र के लोग रोजाना परेशानी झेलते हैं। सोमवार को समाजसेवी प्रह्लाद भगत शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण सरकारी अस्पताल के सामने एकत्रित हो गए। इस मौके पर प्रह्लादभगत शर्मा ने कहा कि कस्बे में लंबे समय से न तो महिला डॉक्टर है और न अन्य कोई भी डॉक्टर शाम चार बजे के बाद अस्पताल में उपलब्ध रहता है।


50 हजार लोगों के लिए लचर स्वास्थ्य सेवाएं

समाजसेवी सुरेंद्र बंटी शर्मा, सोनू अरोड़ा, अनवर खान, सुरेंद्र अग्रवाल, प्रकाश थिंद, जगपाल, संत बजाज, सोहन शर्मा, धर्मेंद्र नैन, केवल छाबड़ा, कर्मचंद सैनी, रामेश्वर चोपड़ा, गुरनाम फौजी, सोनू मरवाह, अमन शर्मा, अनूप सिंह, अश्वनी शर्मा, यशपाल सिंधवानी, मुकेश मदान आदि ने कहा कि सरकार एक ओर तो 24 घंटे डॉक्टर और दवाइयां उपलब्ध रहने के दावे कर रही है, लेकिन कस्बे के अस्पताल के हालात बिल्कुल खराब हैं। इस अस्पताल पर पचार हजार लोगों के स्वास्थ्य का जिम्मा है, लेकिन अस्पताल में अधिकतर समय न तो डॉक्टर होता न दवाइयां।

 
नेशनल हाईवे पर विपरीत हालात में शून्य हैं प्रबंध
प्रदर्शनकारियों के अनुसार इस्माईलाबाद नेशनल हाईवे पर है और विपरीत हालातों में इस अस्पताल की गौण स्थिति पीड़ितों के लिए घातक हो सकती है, क्योंकि रात के समय डॉक्टर न रहने पर लोगों को दुर्घटना की स्थिति में अंबाला, पिहोवा, कुरुक्षेत्र आदि अस्पतालों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed