{"_id":"5deffe2f8ebc3e880f0034b3","slug":"do-not-put-fastag-in-pocket-karnal-news-knl1473263","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान! अपनी गाड़ी के फास्टैग को दूसरे के वाहन व जेब में डालकर मत घूमे, पढ़ें जरूरी नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! अपनी गाड़ी के फास्टैग को दूसरे के वाहन व जेब में डालकर मत घूमे, पढ़ें जरूरी नियम
Wed, 11 Dec 2019 04:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी गाड़ी का फास्टैग को लेकर यदि आप दूसरे के वाहन में या जेब में डालकर घूम रहे हैं, तो सावधान हो जाइये। ऐसे में अगर गलती से भी टोल प्लाजा क्रॉस किया, तो आपके कार्ड से भी टोल टैक्स कट जाएगा। फिर शिकायतें करने पर भी कोई समाधान नहीं हो पाएगा। 15 दिसंबर से सभी टोल प्लाजा पर अनिवार्य होने वाले फास्टैग का पहली दिसंबर से ट्रायल शुरू हो चुका है।
इसके बाद से लोगों की भी फास्टैग को लेकर अजीबोगरीब शिकायतें आने लगी हैं। जिसका वे सोशल मीडिया के माध्यम से भी दर्द बयां कर रहे हैं। किसी का घर में खड़ी कार का टोल टैक्स कट गया, तो कोई रोडवेज बस और दूसरे के वाहन से सफर कर रहा था लेकिन जैसे ही टोल प्लाजा क्रॉस किया तो उनके मोबाइल पर भी टोल कटने का मैसेज आ गया। क्योंकि सफर के दौरान उनकी जेब में अपनी गाड़ी का फास्टैग था, जिसे टोल प्लाजा से गुजरते हुए वहां लगे सेंसर ने भी रीड कर लिया।
बैंक और ऑनलाइन आवेदन पर ही बाईहैंड मिल रहा फास्टैग
फास्टैग कार्ड वाहन पर टोल प्लाजा पर वाहन लाने पर ही लगाया जाता है। इसके लिये एनएचएआई की ओर से कर्मचारियों को खास निर्देश दिए गए हैं, लेकिन ऑनलाइन या बैंक से फास्टैग आवेदन करने पर कार्ड बाईहैंड मिल रहा है। जिसे वाहन चालक वाहन पर लगाने की बजाय जेब में डालकर भी घूम रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरों को वाहन देने पर टोल बचाने को उतार रहे कार्ड
रोचक बात यह भी है कि कुछ वाहन चालक दूसरों को वाहन देने पर उन्हें फास्टैग के कारण टोल न भरना पड़ जाए, इसलिये फास्टैग वाहन से उतारकर उसे अपने एटीएम कार्ड के साथ जेब में रखकर घूम रहे हैं। तभी वे बिना वाहन चलाए ही स्वत: होने वाली ट्रांजेक्शन का शिकार हो रहे हैं।
अगर कोई भी फास्टैग टोल प्लाजा से निकलेगा तो टोल कटेगा ही। ऐसा संभव है कि अगर फास्टैग आपकी जेब में है या उसे फास्टैग लगे वाहन में भी अपने साथ लेकर बैठे हैं, तो पैसे कट सकते हैं। हमारे पास भी कुछ शिकायतें ऐसी आईं हैं।
- मुनीष, मैनेजर, बसताड़ा टोल प्लाजा करनाल

ये हैं तीन शिकायतें, जो सोशल मीडिया पर भी हो रहीं वायरल
1. बस में कर रहे थे सफर, लेकिन कटे पैसे
रामकुमार का कहना है कि वे कार के लिये फास्टैग लेकर बस में गुरुग्राम की तरफ गये, लेकिन टोल के नीचे से गुजरते ही उनके बैग में रखे फास्टैग से बैलेंस कट गया। उन्होंने इसकी शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि उनके एक साथी के साथ भी ऐसा ही हुआ है। उनके भी जेब में रखे फास्टैग से पैसे कटे थे।
2. दोस्त की कार में सफर के दौरान फास्टैग रखना पड़ा महंगा
खेड़कीदौला टोल प्लाजा से दिल्ली निवासी प्रमोद कुमार अपने दोस्त की कार में दिल्ली की तरफ जा रहे थे। दोस्त की कार के डैशबोर्ड पर उन्होंने अपनी दूसरी कार का फास्टैग भी रखा हुआ था, टोल पार करते हुए उनके फास्टैग से भी पैसे कट गए। वहीं, जब उन्होंने टोल कर्मचारियों से शिकायत भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
3. घर में खड़ी थी कार, कट गये पैसे
वहीं, टोल प्लाजा पर दिनेश ने बड़ी अजीब सी शिकायत की है। उनका कहना है कि उन्होंने 28 नवंबर को गाड़ी में फास्टैग लगवाया था, और उनकी कार घर पर ही खड़ी थी, लेकिन कार के बिना टोल पर जाये ही उनके पैसे कट गये। इसकी जानकारी उन्हें मोबाइल पर मैसेज से मिली।