फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   District Public Works Department sent file for repair work at Karna Stadium

Karnal News: कर्ण स्टेडियम में मरम्मत कार्य के लिए जिला लोक निर्माण विभाग भेजी फाइल

Fri, 13 Mar 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 13 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
District Public Works Department sent file for repair work at Karna Stadium
कर्ण स्टेडियम में दाैड़ का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। फाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कर्ण स्टेडियम में ट्रैक, वॉलीबॉल और स्केटिंग कोर्ट की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। जिला लोक निर्माण विभाग को मरम्मत कार्य की फाइल भेज दी गई है। मरम्मत कार्य पर करीब 24 लाख रुपये की लागत आएगी।
सिंथेटिक ट्रैक की साफ-सफाई शुरु कर दी गई है और ट्रैक पर लगने वाली रबर भी मंगवा ली गई है। ट्रैक के साइड में बने पानी की निकासी के छेद को भी खुलवा दिया गया है। पिछले साल आयोजित हुई कई खेल प्रतियोगिताओं के चलते ट्रैक की हालत खराब हो चुकी थी। कुछ खिलाड़ी ट्रैक पर स्पाइक्स वाले जूते पहन कर अभ्यास करते थे, जिससे परत उखड़ने लगी थी। वॉलीबाल के कोर्ट की परत भी उखड़ गई है। खेल विभाग की ओर से अब इसे भी जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। कोर्ट में जहां से परत उखड़ी है वह सर्विंग एरिया से शुरु होकर सेंटर लाइन यानि बीच में लगने वाले जाल की तरफ जा रही है। जो खिलाड़ियों का ध्यान खेल की तरफ रहता है। ऐसे में खिलाड़ी इस परत के उखड़ने से असंतुलित होकर गिर सकता है और चोट लग सकती है।
विज्ञापन

------------
वॉलीबाल कोर्ट व सिंथेटिक ट्रैक के उखड़ने की रिपोर्ट हेड ऑफिस खेल विभाग को 3-4 महीने पहले भेजी गई थी। विभाग की ओर से बजट मिलने के बाद जल्द ही पीडब्ल्यूडी से पैचवर्क का कार्य किया जाएगा। स्टेडियम का रखरखाव को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हुए है। -राजबीर रंगा, जिला खेल अधिकारी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed