{"_id":"691e2c7d6f484a92a604b654","slug":"dharna-at-the-deputy-commissioners-office-on-december-6-and-7-karnal-news-c-18-knl1008-783892-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: उपायुक्त कार्यालय पर धरना 6 व 7 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: उपायुक्त कार्यालय पर धरना 6 व 7 दिसंबर को
Thu, 20 Nov 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
करनाल। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा जिला कमेटी की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि 6 और 7 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। 28 नवंबर को नीलोखेड़ी ब्लॉक का, 29 को चिड़ाव ब्लॉक का और 30 को इंद्री ब्लॉक का सम्मेलन होगा। एक दिसंबर को निसंग ब्लॉक का, 2 को घरौंडा ब्लॉक का और 6 दिसंबर को कुंजपुरा ब्लॉक का सम्मेलन होना तय हुआ है। इसके अलावा 7 दिसंबर को करनाल ब्लॉक का सम्मेलन होगा। यह जानकारी प्रधान जोगिंदर सिंह सचिव जगपाल राणा ने दी। संवाद
विज्ञापन