फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   devotees took a dip in the Kapil lake

कपिल सरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Sun, 17 Nov 2013 11:40 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Sun, 17 Nov 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
devotees took a dip in the Kapil lake
कैथ्ाल के कलायत में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कलायत के श्रीकपिल मुनि तीर्थ में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा कर अपने इष्टदेवों की पूजा की। एक मास से मंदिर में जारी कार्तिक मास की कथा का भी रविवार को विधिवत रूप से समापन हो गया।
विज्ञापन


दूर दराज से भारी संख्या में मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया व कथा का श्रवण किया। मंदिर के मुख्य पुजारी वेद प्रकाश गौतम ने कहा कि कार्तिक मास में पवित्र सरोवरों व नदियों के स्नान व कथा के श्रवण से भारी पुण्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन



कार्तिक माह की पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने भजनों का भी जमकर आनंद लिया। पौराणिक तीर्थ में स्नान करके पूजा करने व कथा सुनने के बाद महिलाएं श्री कपिल मुनि मंदिर परिसर में ही भजनों का गायन कर रही थी जिसके चलते न केवल पूरा मंदिर परिसर व आसपास का स्थान धार्मिक रंग में रंगा हुआ था बल्कि महिलाओं ने भजनों पर नाच कर खुशी भी व्यक्त की। पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर दूरदराज से श्रद्धालुओं के आने के कारण कपिल मुनि रोड व रेलवे रोड पर दोपहर तक पूरी तरह भीड़ का जाम बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा का नाम त्रिपुरी पूर्णिमा भी
गांव बडसीकरी के महाकाली तीर्थधाम में कार्तिक पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। तीर्थधाम की महंत उमागिरी व पशुपति गिरी ने बताया कि इस दिन महादेव ने त्रिपुरासुर राक्षस का संहार किया था इसलिए कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इसी दिन भगवान का मत्स्यावतार भी हुआ था।

इस दिन गंगा स्नान, दीप दान आदि का महत्व है। यदि किसी कारण से गंगा स्नान को न जाया जा सके तो नगर के मंदिर में बने सरोवर में स्नान करने से भी वही पुण्य प्राप्त हो जाता है। साध्वी उमागिरी ने बताया कि इस दिन यदि कृत्तिका नक्षत्र हो तो महा कार्तिकी होती है, भरणी नक्षत्र में आने से विशेष फलदायी होती है।


रोहिणी नक्षत्र में आने पर इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है। ब्रह्मा, विष्णु व महेश त्रिदेवों ने इसे महा पुनीत पर्व कहा है। उन्होंने बताया कि इस दिन चंद्रोदय पर शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूइया और क्षमा कार्तिकाओं का पूजन वंदना करने से संभूत पुण्य फल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed