फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Development work worth lakhs will be done, facilities will be provided

Karnal News: लाखों के होंगे विकास कार्य, मिलेंगी सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Development work worth lakhs will be done, facilities will be provided
विधायक जगमोहन आनंद ने भूमि पूजन कर विकास कार्यों का किया शिलान्यास
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर विधायक जगमोहन आनंद ने मंगलवार को शहर में 58 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित दो विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें वार्ड-8 के सेक्टर-14 में सामुदायिक केंद्र के पास की दीवार और सेक्टर-5 में ट्यूबवेल की इंस्टाॅलेशन शामिल हैं। सेक्टर पांच में ट्यूबवेल की इंस्टॉलेशन होने से लोगों को पीने के पानी की सुविधा मिलेगी। भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ कराने के बाद विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्रता से पूरा किया जाए।
विधायक जगमोहन आनंद मंगलवार को वार्ड-8 के सेक्टर-5 में पहुंचे। यहां भूमि पूजन के बाद नारियल फोड़कर ट्यूबवेल इंस्टाॅलेशन के कार्य का शुभारंभ कराया। इस कार्य पर 38 लाख रुपये की लागत आएगी। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके बाद विधायक ने वार्ड-8 के सेक्टर-14 में जाकर सामुदायिक केंद्र के पास दीवार के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य में 20 लाख रुपये की लागत आएगी। इस मौके पर विधायक ने कहा कि करनाल विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को समयबद्ध तरीके से दूर करना, उनका दायित्व है। करनाल विधानसभा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके शिविर कार्यालय में आ सकता है। समस्या लिखित हो और उस पर उक्त व्यक्ति का नाम, पता व मोबाइल नंबर अवश्य हो ताकि बाद में उनसे संपर्क किया जा सके। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, अशोक भंडारी, मेघा भंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, राकेश बत्रा, संकल्प भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed