फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Despite warnings, garbage is being thrown in the open.

Karnal News: चेतावनी के बाद भी खुले में फेंका जा रहा कूड़ा

Mon, 06 Apr 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 06 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Despite warnings, garbage is being thrown in the open.
स्वच्छता के बोर्ड लगाने के बाद भी लोगों की ओर से  डाला गया कूड़ा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरावड़ी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को सफल बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों की लापरवाही इन प्रयासों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। पालिका ने शहर के ऐसे चिन्हित स्थानों पर, जहां बार-बार कूड़ा डाला जाता है। लाखों रुपये खर्च कर जागरूकता के लिए होर्डिंग बोर्ड लगाए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की कोशिश की गई लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। लोग खुले में कूड़ा फेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं।
नगर पालिका लगातार प्रचार-प्रसार, मुनादी और सूचनाओं के जरिए लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा। नगर पालिका सचिव अजीत कुमार ने साफ चेतावनी दी है कि खुले में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग ट्रॉली, टैंपू और निर्धारित स्थानों पर ही कूड़ा डालें और पालिका कर्मचारियों का सहयोग करें, ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सके।
विज्ञापन

---

11 हजार तक जुर्माना तय

नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल ने भी शहरवासियों, खासकर दुकानदारों से अपील की है कि वे बाजारों, गलियों और घरों के बाहर कूड़ा न फेंकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति खुले में कूड़ा डालते हुए पाया गया तो उस पर 11 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी : बंसल

अध्यक्ष बंसल ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। जब तक लोग अपनी आदतों में बदलाव नहीं लाएंगे तब तक किसी भी अभियान का पूरा लाभ नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed