फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   depo holder suspend

अनियमितता मिलने पर डिपो सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
depo holder suspend
लॉकडाउन के बीच खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपो होल्डर्स कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। एमसी की शिकायत पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार ने कलंदरी गेट पर दिनेश शर्मा के डिपो पर छापा मारा तो भारी अनियमितता सामने आने पर डिपो को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

संकट के इस काल में गरीबों को राशन देने की चुनौती है। जिससे डिपो होल्डर्स को राशन मुहैया कराया गया है। बीपीएल को 35 किलो प्रति राशन कार्ड, अन्य को पांच किलो प्रति यूनिट आटा वितरित कराया गया। अब अन्य राशन भी बांटा जा रहा है। बीपीएल को अब दो लीटर व अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को एक किलो सरसों का तेल व एक किलो चीनी भी बांटने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन डिपो होल्डर्स कार्डधारकों को 35 किलो के स्थान पर सिर्फ 20 या 25 किलो आटा दे रहे हैं। सरसों का तेल व चीनी का वितरण नहीं कर रहे हैं। जिससे इन वस्तुओं की कालाबाजारी होने की आशंका प्रबल हो गई है। कलंदरी गेट में एमसी युद्धवीर मित्तू सैनी से जब कार्डधारकों ने राशन, तेल नहीं देने की शिकायत की तो उन्होंने इसकी शिकायत जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) अनिल कुमार से की। उन्होंने एक पूर्ति निरीक्षक देवेंद्र के साथ कलंदरी गेट के दिनेश शर्मा के डिपो पर छापा मार दिया। डीएफएससी ने बताया कि डिपो पर न ही बोर्ड लगा मिला और न ही वहां कोई राशन मिला। डिपो होल्डर ने कोई रजिस्टर भी नहीं बनाया था। भारी खामियां पाए जाने पर उस डिपो को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन

कच्चा रजिस्टर बनाया था
एमसी युद्धवीर सैनी ने बताया कि उनके वार्ड में दिनेश शर्मा नाम से एक डिपो होल्डर है। जिन्होंने एक कच्चा रजिस्टर बनाया हुआ था। बड़ी संख्या में लोग राशन नहीं मिलने की लगातार शिकायत कर रहे थे। इसकी दुकान में राशन था। दुकान पर डिपो का बोर्ड लगा हुआ था। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed