{"_id":"6500d083676a05c585006085","slug":"dengue-sting-nine-new-patients-found-karnal-news-c-18-knl1008-217149-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डेंगू का डंक, नौ नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डेंगू का डंक, नौ नए मरीज मिले
विज्ञापन
. जिले में 133 पर पहुंचा डेंगू का आंकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। इस सीजन में दूसरी बार एक दिन में डेंगू के नौ मरीज मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 133 पर पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को 5439 घरों में मच्छर के लार्वा की तलाश की। जिनमें 82 घरों के विभिन्न स्थानों पर लार्वा मिला और 35 मकान मालिकों को विभाग की टीमों ने नोटिस थमाया। इसके साथ-साथ मंगलवार को नौ लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 133 पहुंच चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब तक जिले के तीन लाख 32 हजार 473 घरों को चेक कर चुकी हैं। जिनमें अभी तक 4593 घरों में मच्छर का लार्वा मिला है और टीमों ने कुल 2446 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार होना। छाती व ऊपर के हिस्सों में दानों का निकलना। सिर के आगे वाले हिस्से में जोर का दर्द। आंखों के पिछले हिस्से में दर्द। शरीर के जोड़ों में दर्द। भूख न लगना, जी मिचलाना व उल्टी आना।
मच्छर को पनपने से रोकें
अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाएं यानी कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों, होदी को अवश्य सुखाकर पानी भरें। यदि कूलर उपयोग में न लाए जा रहे तो रगड़कर साफ करके सुखाकर रखें। पानी के भरे हुए तालाब व गड्ढों को मिट्टी से भर दें और यदि संभव न हो तो हर सप्ताह उसमें काला तेल डाल दें। मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।