फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demand to increase the number of doctors in the district hospital

Karnal News: जिला अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Demand to increase the number of doctors in the district hospital
सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। ऐसी समस्याओं को लेकर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने चंडीगढ़ जाकर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से मुलाकात की। इसमें नए डॉक्टरों की नियुक्ति के साथ कर्मचारियों की भी मांगों को पूरा करने की अपील की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने इन मांगों पर शीघ्र विचार करने का भरोसा दिया है।
एसोसिएशन के राज्य कोषाध्यक्ष एवं जिला अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि बुधवार को प्रतिनिधि मंडल स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर पहुंचा और जिला नागरिक चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी की जानकारी दी गई। साथ ही कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर 58 से 65 साल बढ़ाने, डेपुटेशन रोकने और स्थायी नियुक्ति के साथ-साथ कई अन्य मांगें रखीं। प्रतिनिधि मंडल मेंं शाखा प्रधान राजेश ख्यालिया, महासचिव डॉ. अनिल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन




वर्तमान में 43 डॉक्टर तैनात

जिला अस्पताल में 55 डॉक्टरों के पद हैं, लेकिन वर्तमान में 43 डॉक्टर ही तैनात हैं। इनमें से कई छुट्टी, डेपुटेशन या संविदा समाप्ति के कारण कार्यरत नहीं हैं। हर ओपीडी में तीन डॉक्टर तैनात होने चाहिए, लेकिन कई जगह एक तो कहीं दो ही डॉक्टर मरीजों को देख देख रहे हैं। इससे मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed