{"_id":"68e17949a40a7aa7cc0565cf","slug":"demand-for-action-against-the-attacking-punch-karnal-news-c-18-knl1008-752477-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हमला करने वाले पंच पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हमला करने वाले पंच पर कार्रवाई की मांग
Sun, 05 Oct 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
निसिंग। गांधी जयंती पर जुंडला गांव में हुई ग्राम सभा के दौरान ग्राम सचिव मुकेश कुमार पर पंच राजकुमार ने हमला कर दिया। इस मामले को लेकर शनिवार को कार्रवाई की मांग को लेकर ग्राम सचिव व ग्रामीण जुंडला पुलिस चौकी पहुंचे। ग्राम सचिव मुकेश कुमार, ग्राम सरपंच कृष्णा देवी, सरपंच प्रतिनिधि सतीश नरवाल, ग्राम सचिव कमेटी प्रधान ललीत कुमार, मुल्तान सिंह, विनीत मान, दिनेश, प्रदीप फौजी, कृष्ण, पंच प्रियका, धर्मपाल,रमेश कंबोज, ईश्वर, संदीप, रामेहर ने कार्रवाई की मांग की। इसे लेकर लिखित शिकायत भी दी गई। संवाद
विज्ञापन