फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Delivered troubled daughter's college tampering

छेड़छाड़ से परेशान बेटी का कॉलेज छुड़ाया

Sat, 05 Jul 2014 12:28 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Sat, 05 Jul 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
लाख कोशिशों के बावजूद बेटियां घर के बाहर खुद को महफूज महसूस नहीं कर रही
विज्ञापन
हैं। घरौंडा के एक गांव में एक छात्रा को तीन युवकों की छेड़छाड़ से तंग आकर कॉलेज ही छोड़ना पड़ गया। इस पर जब भी मनचले युवकों की हरकतें बंद नहीं हुई तो मामला पुलिस थाने पहुंच गया।

 हद तो तब हो गई जब यह युवक छात्रा के घर में ही घुस आए। छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने व अश्लील टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ दर्ज मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और दो युवकाें की तलाश जारी है।

छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी लड़की एक निजी कॉलेज में पढ़ती थी। बसताड़ा के तीन युवक मनीष, सुमित व सतीश उसके साथ निरंतर छेड़छाड़ व अश्लील टिप्पणियां करते थे। इसके चलते उसको कॉलेज से हटा लिया गया। छात्रा घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वीरवार को बसताड़ा निवासी तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और घर में घुस गए। उन्होंने घर में चोरी करने का प्रयास किया।

युवकों के पास किसी लिक्विड की बोतल भी थी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया व उसके साथियों की तलाश में जुट गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed