फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   deepo, holder, jaam, nature

डिपो होल्डर पर अभद्र व्यवहार का आरोप, लगाया जाम

Tue, 28 Feb 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ करनाल।
अमर उजाला ब्यूरो/ करनाल। Updated Tue, 28 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
deepo, holder, jaam, nature
डिपो होल्डर पर अभद्र व्यवहार का आरोप, लगाया जाम - फोटो : amar ujala

मंगलवार को कस्बे के गांव खेड़ी सर्फअली में डिपो होल्डर के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। ग्रामीणों ने इस दौरान डिपो होल्डर के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी कर डिपो होल्डर पर पिछले कई वर्षों से राशन न देने और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए। लगभग एक घंटे तक लगे जाम से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। घटना की सूचना मिलते ही असंध थाना पुलिस, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी कुलदीप सिंह व नायब तहसीलदार हिम्मत सिंह मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को डिपो होल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मंगलवार को खेड़ी सर्फअली गांव में ग्रामीणों ने अचानक असंध कैथल मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने इस दौरान डिपो होल्डर के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी कर डिपो होल्डर दिलबाग सिंह पर पिछले कई वर्षों से राशन न देने और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए। घटना की सूचना मिलते ही असंध थाना पुलिस, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी कुलदीप सिंह व नायब तहसीलदार हिम्मत सिंह मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को डिपो होल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। ग्रामीण हरजिंद्र सिंह, सुल्तान, गुरविंद्र, हरदीप, रमेश, अंकित, परमजीत कौर, सिमरन कौर, अमृत कौर और राजदीप कौर आदि ने बताया कि डिपो होल्डर दिलबाग सिंह राशन बांटने में पूरी लापरवाही बरतता है। उन्हें पिछले कई वर्षों से राशन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उससे राशन के बारे में पूछा जाता है तो वह पीछे से राशन न आने की बात बोलता है। महिलाओं ने डिपो होल्डर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब डिपो होल्डर से बात की जाती है तो वह महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करता है। महिलाओं ने सोमवार को एसडीएम सुशील मलिक को ज्ञापन सौंप कर डिपो होल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए मजबूरी में जाम लगाना पड़ा। सभी ग्रामीणों ने उनके राशन बनाने व डिपो होल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया
इस मामले में खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने डिपो होल्डर के खिलाफ राशन न देने व महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। अगर डिपो होल्डर पर आरोप साबित होते हैं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिन ग्रामीणों के राशन वाले कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड जल्द ही बनवाये जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed