Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Deep sleep comes during the day... it could be due to iron deficiency

Karnal News: दिन में आती है गहरी नींद... हो सकती है आयरन की कमी

Sat, 20 Dec 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 20 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Deep sleep comes during the day... it could be due to iron deficiency
फार्मेसी काउंटर पर मरीजों की कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। रात में भरपूर नींद लेने के बावजूद दिन में बार-बार आंख लग जाना सिर्फ थकान नहीं है। यह हाइपरसोमनिया की शिकायत हो सकती है। आयरन की कमी से यह समस्या होती है। मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल की मनोरोग ओपीडी में हर दिन आने वाले 120 मरीजों में 20 से 25 मरीज दिन के समय अत्यधिक नींद, सुस्ती और ध्यान न लग पाने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
नागरिक अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सौभाग्य कौशिक ने बताया कि यह समस्या खासतौर पर 11 से 15 साल तक के बच्चों और 35 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में अधिक देखने को मिल रही है। लगातार काम का दबाव, मानसिक तनाव और अनियमित जीवनशैली इसकी बड़ी वजह है। इसका सीधा असर कामकाज और पारिवारिक जीवन पर पड़ रहा है। बच्चों में हार्माेनल बदलाव के कारण भी यह समस्या मिल रही है।
विज्ञापन

डॉ. कौशिक के अनुसार, शरीर में आयरन की कमी हाइपरसोमनिया का एक अहम कारण है। इसके साथ-साथ डायबिटीज, थायराइड और स्लीप एपनिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों में यह समस्या ज्यादा गंभीर रूप ले रही है। डॉ. सौभाग्य ने लोगों को संतुलित भोजन लेने, आयरन और थायराइड की जांच कराने, तनाव को नियंत्रित करने और सोने-जागने का नियमित समय तय करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यदि यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज न करें और तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीजन की नहीं हो पाती पूर्ति
उन्होंने बताया कि आयरन की कमी से शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होती है। इससे थकान व नींद की शिकायत बढ़ जाती है। स्लीप एपनिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें नींद के दौरान सांस लेने में रुकावट आती है। महिलाओं में हार्मोनल बदलाव, मासिक धर्म, गर्भावस्था और मेनोपॉज के दौरान नींद में बदलाव देखे जाते हैं।




नियमित करें व्यायाम और योग डाइटीशियन वंदना ने बताया कि नियमित व्यायाम, योग, टहलना या स्ट्रेचिंग से शरीर को सक्रिय रखना जरूरी है। सुबह की धूप से विटामिन डी की कमी को पूरा करें। अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, ड्राईफ्रूट और आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें। अधिक नींद या थकान को नजरअंदाज करने के बजाय, इसे समझने और सही इलाज करवाने से समस्या का समाधान हो सकता है। अगर समस्या बनी रहती है तो डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed