फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dedication, loyalty and devotion of the mix, karnal

समर्पण, निष्ठा एवं भक्ति का अनूठा संगम

Mon, 04 Jul 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 04 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dedication, loyalty and devotion of the mix, karnal
समर्पण, निष्ठा एवं भक्ति का अनूठा संगम - फोटो : अमर उजाला

जैन तीर्थस्थान महाप्रभावी श्री घण्टाकर्ण महावीर देवस्थान पर विशेष कृपा दिवस कृष्ण चौदस के उपलक्ष्य में समर्पण, निष्ठा एवं भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। सूर्योदय से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हुआ और यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। दैवी कृपा का मनोरथ संजोए स्थानीय एवं बाहर के स्थानों से श्रद्धालु आशीष से अपनी झोलियां भरने के लिए उपस्थित रहे।

विज्ञापन


सर्वप्रथम श्री घण्टाकर्ण बीजमंत्र का सामूहिक जाप हुआ। साध्वी जागृति, निशा जैन, जयपाल सिंह, नीलू जैन, सुनीता जैन, मेघा जैन आदि ने भक्ति-गीतों से सभी को भाव विभोर कर दिया। यह पावन भूमि यहां बार-बार आना, मेहरां वालिया दादा रक्खी चरणां दे कोल, मेरे घर के आगे दादा तेरा मंदिर बन जाए, आदि भजनों ने भक्तों को झूमने के लिए विवश किया।
विज्ञापन


महा साध्वी प्रमिला ने कहा कि श्री घण्टाकर्ण देवता जैन एवं हिंदू परंपरा के प्रभावशाली देव हैं जिनके आशीर्वाद से भक्तों के सारे मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। भक्ति में अनूठी शक्ति होती है जिसका प्रत्यक्ष प्रभाव मंदिर में नियमित रूप से आने वाले भक्तजन महसूस कर सकते हैं। भक्ति में भाग्य की लकीरों को बदलने तथा दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने की असीम क्षमता है। दैवी शक्तियां चढ़ावे, पूजा, आरती, प्रक्षालन, विधि विधानों से प्रसन्न नहीं होती बल्कि भावपूर्ण समर्पण से उनका कृपा प्रसाद मिलता है। प्रीतिभोज तथा आरती का लाभ निशा जैन, अंबाला छावनी ने लिया। श्री घण्टाकर्ण देवता के जयकारों के साथ समागम संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed