{"_id":"57bb46f34f1c1b8e63d500f1","slug":"deases-in-sugarcane-trees-agriculture-karnal-agriculture-farmers-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की फसल में नई बीमारी से किसानों के होश उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने की फसल में नई बीमारी से किसानों के होश उड़े
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल जिले के इंद्री उपमंडल कई गांवों में गन्ने 89003 किस्म में एक नई बीमारी आने से क्षेत्र के किसानों के होश उड़ गए हैं। गन्ने की जड़ में कीड़ा लगने की वजह से फसल खराब हो रही है। अभी तक कृषि विभाग ने इस बीमारी की रोकथाम को लेकर किसानों को कोई सुझाव नहीं दिया है। किसान इस बीमारी को रेड रोटा बता रहे हैं।
विज्ञापन
भाकियू के खंड प्रधान सतीश कलसौरा ने यूनियन के सदस्यों के साथ कलसौरा, जपती छपरा व सैय्यद छपरा आदि गांवों में प्रभावित फसल की स्थिति देखी। किसान नेताओं ने बताया कि अभी तक गन्ने की फसल में आई इस बीमारी के लिए शुगर मिल की ओर से किसानों को दवाई नहीं दी गई और संबंधित विभाग का भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं।
विज्ञापन
हलका प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि यदि 26 अगस्त तक मिल प्रशासन की ओर से इस बीमारी की कोई दवाई नहीं दी गई तो भाकियू आंदोलन करेगी। वहीं करनाल शुगर मिल के केन मैनेजर वजीर चंद ने बताया कि यह रेड रोटा की बीमारी नहीं है। यह कोई अन्य बीमारी है। इसकी जांच चल रही है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए ईजाद की गई दवाई के रेट के अप्रूवल के लिए सरकार को भेजी है। सरकार से अनुमति मिलते ही किसानों को दवाई वितरित की जाएगी।
विज्ञापन