{"_id":"6adba4e7ad9aa16df305c207","slug":"darkness-prevailed-from-the-hospital-to-the-police-station-in-indri-people-struggled-due-to-a-lack-of-water-karnal-news-c-18-knl1018-1018816-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इंद्री में अस्पताल से थाने तक छाया रहा अंधेरा, पानी के लिए परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इंद्री में अस्पताल से थाने तक छाया रहा अंधेरा, पानी के लिए परेशान रहे लोग
विज्ञापन
इंद्री थाने में छाया अंधेरा। संवाद
इंद्री। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते इंद्री शहर में शुक्रवार सुबह से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह 9 बजकर 39 मिनट से बिजली गुल होने के कारण शाम तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली नहीं होने से नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग के बाहर अंधेरा छा गया। शुक्रवार की रात 9:10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग के बाहर अंधेरा होने से वहां आने वाले मरीजों और उनके परिजन को परेशानी हुई। इंद्री पुलिस थाना भी अंधेरे में डूबा रहा। डाकघर के कर्मचारियों को भी बिजली के अभाव में कामकाज करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बिजली आपूर्ति ठप रहने से शहर में पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई। बिजली और पानी के अभाव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल के बीच लंबे समय तक बिजली बहाल नहीं होने से लोगों में रोष है। शहरवासियों ने प्रशासन से बिजली आपूर्ति जल्द सुचारु करवाने की मांग की, ताकि अस्पताल सहित जरूरी संस्थानों में व्यवस्था सामान्य हो सके और आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन
अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार थीं। सुबह से जेनरेटर चल रहा था। जिस वजह से उसका डीजल समाप्त हो गया था। जिसे दोबारा भरने के लिए उसे बंद किया गया था। थोड़ी देर बाद दोबारा से चला दिया गया था। - डॉ. पूनम चौधरी, सीएमओ