{"_id":"beaeb79050f75bd93bfdd1f1dd72ee56","slug":"darkness-dalit-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्तेभर से अंधेरे में डूबी दलित बस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्तेभर से अंधेरे में डूबी दलित बस्ती
करनाल
Updated Thu, 20 Mar 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पद्याना की दलित बस्ती में बिजली का ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगों
विज्ञापन
को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक हफ्ते से ग्रामीण बिजली निगम के
अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई
सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीण हरिदास, राजपाल, दिवान चंद एवं बलबीर का कहना है कि उनकी बस्ती में रखा ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से जला हुआ है। जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए कॉलोनी के बाशिंदे निगम के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि गत एक सप्ताह से पूरे मोहल्ले में अंधेरा छाया है। बिजली सप्लाई न होने की वजह से पेयजल की भी गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जले ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदले जाने की मांग की है।