फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   d

वकीलों के चैंबर के बाहर से उठाया एक लाख रुपये इनाम का बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
d
बुधवार शाम को सीआईए पुलिस ने वकीलों के चैंबर के बाहर से एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को हिरासत में लिया। इससे युवक के परिजनों और उसकी पत्नी ने हंगामा किया। साथ ही पुलिस पर भी आरोप लगाया कि उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। युवती ने बताया कि वह कैथल की रहने वाली है और उसने युवक के साथ अंतररजातीय विवाह किया है, इसलिए उसके मायके के लोगों के दबाव के कारण पुलिस जान बुझकर उसे तंग कर रही है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार ढांड निवासी प्रवीन पहलवान अपनी पत्नी के साथ वकील के पास मिलने आया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत चैंबर के आसपास घेरा डाल लिया। जैसे ही आरोपी चैंबर से बाहर निकला तो पहले से ही तैयार सीआईए की टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। हालांकि, इस दौरान कथित रूप से उसकी पत्नी ने काफी हंगामा किया। मामले को लेकर युवती एसपी गंगाराम पूनिया से भी मिली और न्याय की गुहार लगाई। हालांकि, एसपी ने बताया कि उसकी तलाश पहले से ही चल रही थी और उसके खिलाफ केस दर्ज है।
विज्ञापन

दिसंबर 2019 में की थी फायरिंग
दिसंबर 2019 में झंझाड़ी निवासी गोल्डी, उसके पिता जयभगवान व चाचा धर्मवीर अपनी दुकान पर बैठे थे। अचानक बाइक सवार बदमाश आये और आते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसमें तीनों घायल हो गए थे। गोल्डी के पेट व जांघ, चाचा धर्मवीर की छाती, पेट व सिर और पिता जयभगवान के कुल्ले पर एक गोली लगी थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि था कि यह हमला अंजनथली के पूर्व सरपंच बबली के भाई नरेश ने दो बदमाशों को पैसे देकर कराया था। इनमें एक शूटर भी शामिल था। पुलिस की सीआईए-2 टीम ने मास्टर माइंड नरेश सहित उसके साथी सुनील वासी अंजनथली और शूटर राहुल व सोनू निवासी मुंदड़ी को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की थी। प्रवीन का नाम अन्य आरोपियों में शामिल था। बताया ये भी जाता है कि युवक पर अन्य जिलों में भी केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो चुकी नरेश और उसके साले की हत्या
पुलिस के अनुसार, झंझाड़ी निवासी गोल्डी मोस्टवांटेड कृष्ण दादूपुर का साथी है और उसने नरेश के साले दादूपुर खुर्द निवासी विकास उर्फ पिंटू की रैकी कर बदमाश कृष्ण दादूपुर को सूचना दी थी। इसके बाद बदमाशों ने उसके साले की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया था। वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। तभी गोलीकांड को अंजाम दिया गया था। बता दें कि पांच लाख रुपये के इनामी बदमाश कृष्ण दादुपुर ने अपने साथी जबरा के साथ 29 जुलाई 2018 की सुबह गांव अंजनथली में जाकर एक डॉक्टर की दुकान में बैठे नरेश के भाई बबली उर्फ सुरेश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस एनकाउंटर में 23 मार्च 2018 को लाडवा निवासी मोस्टवांटेड बदमाश जबरा मारा गया था।

हत्या के प्रयास में आरोपी पर है एक लाख का इनाम : एसपी
एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि प्रवीन दिसंबर 2019 के मामले में आरोपी है। उस पर जिला पुलिस की ओर से एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस को झंझाड़ी गांव में हुए हत्या के प्रयास के मामले में उसकी तलाश थी। महिला को सभी तथ्य बता दिये गए हैं। पुलिस अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed