फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   d

सिम कार्ड ना दिलवाने से खफा होकर फंदे पर झूल गई पत्नी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
d
गांव स्टौंडी में एक महिला ने पति द्वारा मोबाइल सिम कार्ड न दिलवाने से खफा होकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय पूजा निवासी मध्यप्रदेश पति व बच्चें के साथ गांव स्टौंडी में एक पोल्ट्री फार्म पर रहती थी। एक की उम्र दो वर्ष और दूसरे की छह माह के करीब है। बताया जा रहा है कि पूजा अपने पति से मोबाइल सिम दिलवाने की जिद कर रही थी, मगर उसका पति किसी कारण वंश सिम नहीं दिलवाया पाया, जिससे गुस्साई पत्नी ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। जैसे ही उसके पति ने उसे देखा, तो उसे फंदे से उतार कर घरौंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मजदूर पती ने बताया कि पत्नी से बात करने के बाद मैं फार्म में अपने काम पर चला गया था। मैने उसे कहा था कि खाना बना लो, बाद में मैं सिम दिलवा दूंगा। यह कहकर मैं वहां से चला गया। तो मुझे किसी ने बताया कि आपकी पत्नी रस्सी लेकर अंदर गइ॥। आकर देखा तो वो फंदे पर लटकी हुई थी। जांच अधिकारी उमेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed