फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   d

नौवें दिन बड़े बेटे का शव मिला, दो की तलाश अभी जारी, विधायक कल्याण पहुंचे सांत्वना देने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
d
आखिरकार मंगलवार को नौवें दिन जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों की मेहनत रंग लाई और एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। आवर्धन नहर में गांव सिरसी के पास यह शव मिला है। बच्चे की शिनाख्त बड़े बच्चे शिव कुमार के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। अब गोताखोरों की टीमें दो अन्य बच्चों की तलाश कर रही है। उम्मीद जग गई है कि दोनों बच्चों के शव भी मिल जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को टीमों ने पश्चिमी यमुना नहर व पैरलल नहर के अलावा रोहतक भालोट नहर में भी सर्च अभियान चलाया, लेकिन दो बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया। बता दें कि पैरलल व पश्चिमी यमुना नहर के अंतिम छोर हैदरपुर दिल्ली में स्क्रीन लगी हुई है। इसमें नहर के पानी में बहते हुए तिनके की भी तस्वीर स्क्रीन पर साफ दिखाई देती है। इस संबंध में थाना कुंजपुरा प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि वे हैदरपुर निगरानी पॉइंट पर लगातार संपर्क कर रहे हैं। उधर बच्चों की मां और दादा-दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी ओर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे तिहरे हत्याकांड के आरोपित सुशील कुमार से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। इससे पूर्व आरोपित के एक दिन के पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। फिर से पुलिस ने उसे सोमवार को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस आरोपी से इस पहलू पर पूछताछ कर रही है कि कहीं पर बच्चों को नहर में फेंकने की बात झूठ तो नहीं बोल रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने मुहैया कराई 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद
घरौंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरी संवेदना जताई है। विधायक मंगलवार को पीड़ित परिवार को सांत्वना देने गांव नली पार उनके घर पहुंचे। विधायक कल्याण ने पीड़ित दादा चरण सिंह को निजी तौर पर नकद 50 हजार रुपये सहायता स्वरूप भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूट पड़ा दादा, विधायक ने गले लगाया
इस दौरान बच्चों की मां बेबी व दादा चरण सिंह ने भी रो- रो कर विधायक को इस दुखद प्रकरण की पूरी जानकारी दी। विधायक के सामने दादा चरण सिंह बच्चों को याद कर फूट-फूट कर रोया। विधायक ने भी बिना देर किए उसे गले लगा लिया। विधायक ने मौके पर ही पीएमकेवीवाई की टीम को बुला कर आदेश दिया कि मां बेबी को संस्था द्वारा संचालित ट्रेनिंग सेंटर में तत्काल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed