{"_id":"642b46317d07c7298f0054a4","slug":"cultural-programs-tied-the-knot-karnal-news-c-18-1-knl1025-81520-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। खंड के गांव खोरा खेड़ी में स्थित रिफाइनरी टाउनशिप में राजस्थानी समाज की ओर से राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं युवाओं ने राजस्थानी संस्कृति पर आधारित लोक गीतों और नृत्य से समां बाध दिया। बाड़मेर से आए स्वरूप खान पार्टी ने लोक गीतों की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख एमएल डहरिया ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि हमारी रिफाइनरी टाउनशिप अनेकता में एकता का संदेश देती है। यहां भारत के सारे राज्यों के सभी समुदायों, समाज और धर्मों के लोग आपस में मिलकर रहते हैं और सभी समाज के त्योहारों को आपस में मिलजुल कर मनाते हैं। राजस्थान विविधता, सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और शान के लिए जाना जाता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों को राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने और इसकी विशेषताओं का आनंद लेने का मौका मिलेगा। मुख्य महाप्रबंधक चुरामन और उप महाप्रबंधक युके मीणा ने कहा कि राजस्थान का इतिहास गौरवशाली रहा और इसकी त्याग व बलिदान की प्रेरक कथाओं ने देश को प्रेरित किया है। इस मौके पर लाल सिंह, कैलाश मेवाडा, दलीप खत्री, केबी शर्मा, महेंद्र राठौड़, आरसी राठौड़, विक्रम सिंह, जीता राम, राधाकांत शर्मा, सुकेश गोस्वामी मौजूद रहे।