फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman duped of 3.49 lakh in name of sending abroad in Karnal

Karnal: विदेश भेजने के नाम पर महिला से ठगे 3.49 लाख रुपये, पीड़ित महिला ने अपने पति को भेजना था कनाडा

Mon, 10 Jul 2023 03:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 10 Jul 2023 03:08 PM IST
सार

गांव हिनौरी निवासी अंजु ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के एक युवक सोनू ने सितंबर 2022 में उसे बताया कि गांव जांब नीलोखेड़ी निवासी विमला देवी विदेश भेजने का काम करती है और उसने ही विमला देवी को उसे उसके घर पर मिलवाया और उसके पति संजीव कुमार को पांच लाख रुपये में कनाडा भेजने की बात तय की।

विज्ञापन
Woman duped of 3.49 lakh in name of sending abroad in Karnal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

करनाल में इंद्री खंड के गांव हिनौरी की एक महिला से तीन आरोपियों ने उसके पति को कनाडा भेजने के नाम पर 3.49 लाख रुपये ठग लिए। वहीं अभी तक न तो पीड़िता के पति को कनाडा भेजा और न ही रुपये वापस लौटाए।

विज्ञापन


आरोपियों ने महिला ने पांच लाख रुपये में बात की थी पक्की
गांव हिनौरी निवासी अंजु ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के एक युवक सोनू ने सितंबर 2022 में उसे बताया कि गांव जांब नीलोखेड़ी निवासी विमला देवी विदेश भेजने का काम करती है और उसने ही विमला देवी को उसे उसके घर पर मिलवाया और उसके पति संजीव कुमार को पांच लाख रुपये में कनाडा भेजने की बात तय की।
विज्ञापन


आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देती है
इसके बाद आरोपी महिला ने उसके पति की पासपोर्ट कापी, आधार कार्ड, पेन कार्ड व फैमिली आईडी की फोटो कापी ऑनलाइन ले ली। इसके बाद विमला देवी व उसका लड़का अभिषेक उसके घर पर आए और तीन लाख रुपये ले गए और 20 दिन में वर्क वीजा लगवाने का वादा किया। इसके बाद उसने फाइल खर्चे, खाता खुलवाने व एंबेसी के नाम पर 49 हजार रुपये ले लिए। लेकिन आज तक तीनों आरोपियों ने उसके पति को विदेश नहीं भेजा और न ही उसके रुपये वापस लौटाए। वहीं आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। -कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, इंद्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed