फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman cheated her in-laws by marrying under a conspiracy to go abroad In Karnal

Karnal: ससुराल वालों ने प्लॉट बेच व लोन लेकर 27 लाख खर्च कर बहू को भेजा विदेश, वहां पहुंचकर तोड़ दिया नाता

Tue, 04 Apr 2023 09:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 04 Apr 2023 09:07 PM IST
सार

आरोप है कि महिला की पहले भी शादी हो चुकी थी, लेकिन वहां से विदेश भेजने के पैसे न होने पर रिश्ता तोड़कर दूसरे युवक से शादी करने की साजिश रची और बाद में जर्मनी फुर्र हो गई। 

विज्ञापन
Woman cheated her in-laws by marrying under a conspiracy to go abroad In Karnal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के करानल में विदेश जाने के लिए महिला ने शादी द्वारा साजिश रचने का मामला सामने आया है। दो युवकों से शादी की और बाद में जर्मनी फुर्र हो गई। महिला को वापस लाने के लिए ससुराल पक्ष के लोग संपर्क कर रहे हैं, मगर महिला ने नाता तोड़ दिया। जबकि ससुराल पक्ष के लोगों ने बैंक से लोन और प्लॉट बेचकर जर्मनी में पढ़ाई करने के लिए महिला को भेजा था।

विज्ञापन


ताकि पढ़ाई कर वह भविष्य को संवार सके, लेकिन जर्मनी जाने के बाद महिला और उसके परिवार की हरकतों के बारे में पता चला। पीड़ित पक्ष ने महिला समेत आठ लोगों पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आरके पुरम निवासी राजीव ने बताया कि 2020 में पिता के पास उनके जान-पहचान वाली रेखा नाम की महिला आई। महिला ने कहा कि उसके पास काजल नाम की लड़की है। जिसके परिवार के लोग शादी करना चाहते हैं। कहा कि राजीव लड़के के लिए यह अच्छा रिश्ता है। युवक के पिता ने रिश्ता मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद राजीव और काजल की 20 अक्तूबर को मॉडल टाउन गुरूद्वारे में दोनों की शादी की गई। तहसील से शादी का पंजीकृत प्रमाण-पत्र भी मिला। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी ने युवक से कहा कि वह विदेश जाने की तैयारी कर रही है। विदेश जाने के लिए काफी खर्च आएगा। पैसों का इंतजाम करना होगा।

जिसके बाद ससुराल वालों ने बैंक से लोन और प्लॉट बेचकर 27 लाख रुपये जोड़कर महिला को पढ़ाई करने के लिए जर्मनी भेज दिया। कॉलेज में फीस और रहने का खर्च सब कुछ एडवांस में जमा करवा दिया। विदेश जाने के बाद महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत करना भी बंद कर दी। पति का आरोप है कि विदेश जाने के बाद महिला ने रिश्ता तोड़ दिया।

कहा कि विदेश जाने के लिए उसने और उसके मायके वालों ने साजिश रची। धोखाधड़ी होने पर पति राजीव ने पत्नी काजल, महिला की मां बेबी, भाई मोनू, बिचौलिया रेखा, मौसी प्रोमिला, मौसा शलिंद्र समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बेटी की परवरिश में जुटा परिवार
महिला को बेटी का भी रहम नहीं आया। आरोप है कि उसने पति और उसके परिवार के साथ-साथ बेटी से भी नाता तोड़ दिया है। ऐसे में पीड़ित परिवार बेटी की परवरिश में लगा हुआ है। महिला के पास फोन करते हुए तो उसने संपर्क साधना भी बंद कर दिया।


महिला ने पैसों के लिए पहले पति को छोड़ा
आरोपी महिला ने विदेश जाने के लिए तीन अगस्त 2017 में इंद्री के कलसौरा निवासी निर्मल सिंह से भी शादी की थी। अरोप है कि महिला विदेश जाना चाहती थी, मगर निर्मल सिंह के पास पैसे नहीं थे। बाद में महिला ने शादी तोड़ दी। पहले पति को छोड़कर पैसे वाले व्यक्ति की तलाश में लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed