चावल के भरे ट्रक में ले जा रहे थे चूरापोस्त और अफीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल सीआईए वन टीम ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। चावलों की लोड गाड़ी में चूरापोस्त और अफीम ले जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने निसिंग रोड टी प्वाइंट गांव दादुपुर के समीप नाका लगाकर आरोपियों सहित 250 किलोग्राम चूरापोस्त और 11 किलोग्राम अफीम बरामद की है। बरामद खेप की कीमत करीब 67 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अफीम की कीमत करीब 55 लाख है और चूरापोस्त साढ़े बारह लाख का है। सोमवार को कोर्ट में पेश करके आरोपी बलविंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह को रिमांड पर लिया गया है और आरोपी गब्बर सिंह वासी डेरा निसिंग को गिरफ्तार करना है।
एसपी पंकज नैन ने बताया कि सीआईए वन इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में एसआई मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ करनाल से निसिंग रोड टी प्वाइंट गांव दादुपुर पर नाका लगाए हुए थे। एसआई को गुप्त सूचना थी कि गब्बर सिंह वासी डेरा निसिंग रणजीत नगर निसिंग जो चूरापोस्त का धंधा करता है। इससे पहले भी पुलिस ने इसको चूरापोस्त में चालान किया हुआ है। इसके साथ बलविंद्र सिंह वासी डेरा अमुपुर ने मिलकर चूरापोस्त और अफीम की सप्लाई का काम करते थे। एसपी ने बताया कि ट्रक चालक को गब्बर सिंह पैसे देकर अन्य राज्य से चुरापोस्त और अफीम अपने डेरे पर मंगवाता था।
ट्रक चालक मनप्रीत सिंह वासी विकास कालोनी ने गाड़ी में चावल के कट्टे लोड किए हुए हैं। इसके अंदर चावल के कट्टों में भारी मात्रा में चूरापोस्त के कट्टे व अफीम छुपाई हुई है। यह चूरापोस्त और अफीम गब्बर सिंह व बलविंद्र सिंह की है। जो गब्बर सिंह के डेरे पर लेकर जाएंगे। गब्बर सिंह ने बलविंद्र सिंह को ट्रक चालक को रास्ता बताने के लिए ट्रक में बैठा दिया और गब्बर सिंह अपनी कार लेकर निसिंग की तरफ निकल गया। एसआई मुकेश कुमार ने करनाल निसिंग रोड टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर ट्रक चालक मनप्रीत सिंह व बलविंद्र को काबू कर लिया। जो ट्रक के अंदर चावल के कट्टों के बीच में से दस आधे-आधे कट्टे चूरापोस्त के निकले। एक कट्टा में पॉलीथिन के अंदर से अफीम बरामद की गई, बाकी 380 कट्टों में चावल मिला। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कट्टे में 25 किलोग्राम चूरापोस्त मिला है, जो 250 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया। 11 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।