{"_id":"4f4b5f0a672cdea657ba0cb7a8e4b7bf","slug":"the-truck-fell-on-pole-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पर गिरा खंभा, तार गिरने से बाल-बाल बचे लोग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक पर गिरा खंभा, तार गिरने से बाल-बाल बचे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Sat, 05 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी के मानव चौक के नजदीक नए ट्रैक्टरों से भरा ट्रक खंभे में फंस गया। देखते ही देखते खंभा ट्रक पर आ गिरा और बिजली की तारें जमीन पर लटक गई। हादसे के दौरान सड़क पर जा रहे लोग हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। उधर, हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने लाइन काटी और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टरों से भरा हुआ ट्रक मानव चौक के पास से जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर चौक पर लगी ग्रिल के पास पहुंचा तो तभी ट्रक में लदे ट्रैक्टरों का पिछला हिस्सा खंभे में फंस गया। लेकिन जैसे ही ट्रक थोड़ी आगे पहुंचा तो खंभा ट्रक पर गिर गया और बिजली की तारें भी टूट कर जमीन पर आ गिरी।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद बिजली निगम की टीम ने बिजली की लाइन काटकर सड़क से तारों को हटाया। उधर, सड़क के बीच ही ट्रक खड़ा होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को साइड पर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया गया। वहीं इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन