{"_id":"57dd9c224f1c1b9d4bd475cf","slug":"stolen-karnal-stolen-crime-rupees-jewellary-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, उड़ाया माल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, उड़ाया माल
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल शहर के न्यू रमेश नगर एरिया में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोरों ने नगदी और सामान उड़ा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। चोरों ने लाखों के गहने और कुछ नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिए है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तजेंद्र सिंह वासी मकान नंबर 84 न्यू रमेश नगर ने बताया कि उसके मकान में शनिवार अलसुबह चोरी हो गई। चोर उनके घर से छह तोले सोना और साठ हजार रुपये और एक मोबाइल सहित अन्य सामान चुरा कर ले गए। उन्होंने बताया कि रात दो बजे उनके बच्चे पढ़ रहे थे। बच्चे पढ़कर दो बजे सोये तब तक सब कुछ ठीक था, लेकिन सुबह छह बजे उठकर देखा तो कमरे की खिड़की टूटी हुई थी और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था।
विज्ञापन
जब उन्होंने जांच की तो छह तोले सोना, साठ हजार नकदी, एक मोबाइल और कुछ अन्य सामान नहीं मिला। उन्होंने इसकी शिकायत सदर चौकी पुलिस को दी है। सदर चौकी इंचार्ज तलविंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। तजेंद्र ने बताया कि उस कमरे में हर रोज कोई न कोई सदस्य सोता था, लेकिन रात को कमरे में कोई नहीं सोया। सारा सोना और पैसे उसी कमरे की अलमारी में रखे हुए थे। सुबह छह बजे देखा तो सारा सोना और पैसे गायब मिले।
विज्ञापन