{"_id":"65a6ba575e57e930290ce11a","slug":"staff-boy-raped-a-female-patient-in-a-private-hospital-in-karnal-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिनौनी हरकत: निजी अस्पताल में स्टाफ ब्वॉय ने महिला मरीज से किया दुष्कर्म, हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घिनौनी हरकत: निजी अस्पताल में स्टाफ ब्वॉय ने महिला मरीज से किया दुष्कर्म, हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
Tue, 16 Jan 2024 10:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:48 PM IST
सार
पेट दर्द की शिकायत के बाद 27 दिसंबर को महिला को गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था। छुट्टी के बाद महिला जब भी अस्पताल में उपचार के लिए आई तब भी आरोपी घिनौनी हरकत करता था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल शहर के दयाल सिंह कॉलोनी स्थित गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान 48 वर्षीय महिला मरीज के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह करतूत निजी अस्पताल के ही स्टाफ ब्वॉय ने की है। बीते 27 दिसंबर को महिला को परिजनों ने पेट में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया था।
तीन जनवरी को महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद भी महिला का अस्पताल में उपचार चलता रहा। जब भी महिला अस्पताल में उपचार के लिए आती थी उसे दरिंदगी का सामना करना पड़ता था।
आरोपी ने महिला को धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे मार देगा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते हैं कि बुटाना थानाक्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 48 वर्षीय महिला के पेट में दर्द हुआ था। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे 27 दिसंबर को शहर के गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
जहां से महिला को तीन जनवरी को छुट्टी दे दी गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उपचार के दौरान स्टाफ ब्वॉय ने महिला के साथ लगातार दुष्कर्म किया। जब महिला ने परिजनों को बताने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस कारण पीड़िता ने परिजनों को यह बात नहीं बताई।
परिजनों के अनुसार पीड़िता घर में अकेली रहने लगी और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर पा रही थी। अस्पताल से महिला को छुट्टी तो मिल गई मगर उपचार चलता रहा। इसके बाद महिला जब भी अस्पताल में जाती थी उसे दरिंदगी का सामना करना पड़ता था। मंगलवार को परिजनों ने जब महिला से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताते हुए कहा कि उसके साथ अस्पताल में स्टाफ ब्वॉय ने घिनौनी हरकत की है।
महिला की आपबीती सुनकर परिजन भड़क गए। वह पहले अस्पताल में पहुंचे और विरोध जताया। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अस्पताल से स्टाफ ब्वॉय को हिरासत में ले लिया और परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में महिला मरीज के साथ दुष्कर्म के मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला का बुधवार को मेडिकल कराया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - विष्णुमित्र, प्रभारी सिविल लाइन थाना