फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Patient absconded with bag ofdoctor from Kunjpura CHC

Karnal: कुंजपुरा सीएचसी से डॉक्टर का बैग लेकर मरीज फरार, वारदात CCTV में कैद

Sat, 10 Dec 2022 08:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुंजपुरा, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंजपुरा, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 10 Dec 2022 08:07 PM IST
सार

मरीज कुंजपुरा सीएचसी में इलाज कराने आया था। बैग में मोबाइल व 5500 रुपये नकद थे। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Patient absconded with bag ofdoctor from Kunjpura CHC
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल के कुंजपुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए आया एक मरीज डॉक्टर के कैबिन से बैग चुरा कर फरार हो गया। बैग में डॉक्टर का मोबाइल, नकदी और कुछ जरूरी कागजात रखे थे। वहीं सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार नौ दिसंबर को दोपहर तीन बजे एक अनजान मरीज कुंजपुरा अस्पताल में आया और उसने ओपीडी में पर्ची बनवाई और दवाई लिखवाने के लिए वह मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनीत सैनी के कैबिन में गया। उस समय डॉक्टर ओपीडी में नहीं थे किसी काम के लिए अन्य जगह गए हुए थे।
विज्ञापन


इसी बात का फायदा उठाकर मरीज ने कैबिन में रखा डॉक्टर का बैग उठा लिया और चुपके से सीएचसी के परिसर में निकल लिया लेकिन यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो रही थी, ये मरीज एवं चोर को पता नहीं था। डॉ. विनीत सैनी ने बताया कि बैग में उसका मोबाइल, 5500 रुपये नकदी, एक पैनड्राइव, चाबियां व अन्य कुछ जरूरी सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनीत सैनी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही चोर को तलाश कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed