फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one dead, beating, case file, murder, police, crime, karnal

झगड़े में घायल व्यक्ति की मौत, हत्या का केस दर्ज

Thu, 10 Nov 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Thu, 10 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
one dead, beating, case file, murder, police, crime, karnal
विरोध जताते परिजन - फोटो : अमर उजाला

कोहंड रेलवे स्टेशन पर जुलाई महीने में दो युवकों द्वारा की गई मारपीट से घायल बुजुर्ग ने मंगलवार देर शाम दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोपियों पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर पुलिस के खिलाफ जमकर रोष जताया। विरोधस्वरूप परिजन बुजुर्ग के शव को गांव कौल, कैथल से घरौंडा पुलिस थाने में ले जाने लगे तो पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। इस पर परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। बाद में घरौंडा थाना प्रभारी और सिटी थाना प्रभारी ने पीड़ितों को समझाकर बुजुर्ग के शव का कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


पीड़ित सुनील कुमार वासी जुंडला ने बताया कि उसके ससुर रामकुमार (60) वासी कौल के साथ 10 जुलाई को कोहंड रेलवे स्टेशन के पास आरोपी महेंद्र व विमेश ने मारपीट की थी। मारपीट से घायल उसके ससुर ने मंगलवार देर शाम को गांव कौल में दम तोड़ दिया। उसने बताया कि उसका ससुर 10 जुलाई को अपने बेटे की ससुराल कोहंड गया था। इसी दौरान उसके साथ आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर पीड़ित बुजुर्ग के शव को घरौंडा थाना ले जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें काछवा नहर के पास रोक लिया।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित दूसरे रास्ते से करनाल पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें सेक्टर-16 के चौक पर रोक लिया। इससे पीड़ितों का गुस्सा बढ़ गया। पीड़ितों के साथ आई महिलाओं ने भी पुलिस कर्मचारियों को खरी-खरी सुनाई। इसी दौरान सेक्टर 16 चौक पर तनाव का माहौल बना रहा। बाद में सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल और घरौंडा थाना प्रभारी राजबीर ने पीड़ितों को समझाकर और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का भरोसा देकर पीड़ितों को पोस्टमार्टम के लिए मनाया। पुलिस ने मामले में दो आरोपी महेंद्र और विमेश वासी कोहंड के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
रामकुमार गांव कौल, जिला कैथल का रहने वाला था। जोकि पिछले काफी समय से अपनी पत्नी के साथ कोहंड रेलवे स्टेशन के पास झोपड़ी बनाकर रहता था। इसके साथ 10 जुलाई को गांव कोहंड के विमेश और महेंद्र ने मारपीट की। घायल बुजुर्ग रामकुमार की मंगलवार को मौत हो गई। 26 सितंबर को आरोपी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था। बुजुर्ग की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजबीर सिंह, थाना प्रभारी, घरौंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed