फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Murder in Karnal: Married woman was preparing to go abroad, in laws strangled her to death

Murder in Karnal: विवाहिता की थी विदेश जाने की तैयारी, ससुराल वालों ने गला दबाकर मौत के घाट उतारा

Sat, 05 Aug 2023 12:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 05 Aug 2023 12:11 PM IST
सार

महिला के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति की शादी दस मार्च 23 के करनाल के स्टौंडी में सचिन के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को परेशान करते थे। बेटी से चार लाख लाने की डिमांड की जा रही थी।

विज्ञापन
Murder in Karnal: Married woman was preparing to go abroad, in laws strangled her to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवाहिता विदेश जाने की तैयारी कर रही थी, मगर ससुराल पक्ष के लोग चार लाख रुपये का दबाव बनाकर प्रताड़ित कर रहे थे। जब महिला और उसके मायके वालों ने चार लाख रुपये देने से इंकार कर दिया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। परिजनों ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप
महिला के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति की शादी दस मार्च 23 के करनाल के स्टौंडी में सचिन के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को परेशान करते थे। बेटी से चार लाख लाने की डिमांड की जा रही थी, मगर उसने इंकार कर दिया। क्योंकि वह विदेश जाने के लिए तैयारी कर रही थी। उसने आइलेट्स की परीक्षा भी पास की थी।
विज्ञापन


विदेश जाने के लिए उनकी बेटी ने पासपोर्ट भी बनवा लिया था, मगर उससे पहले ही ससुराल पक्ष के लोगों ने घर के अंदर गला दबाकर हत्या कर दी। वीरवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों को सूचना दी कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी है, जबकि उसकी बेटी की बेरहमी से हत्या की गई और मामले को छिपाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पति सचिन, देवर रोकी, सास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed