{"_id":"63adc6bce19a3e76d928e7d1","slug":"mother-and-six-month-old-child-died-after-being-hit-by-a-truck-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Karnal: ट्रक की चपेट में आकर मां और छह माह के मासूम की मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Accident in Karnal: ट्रक की चपेट में आकर मां और छह माह के मासूम की मौत, तीन की हालत गंभीर
Thu, 29 Dec 2022 10:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:26 PM IST
सार
हादसे में पति, दूसरा बच्चा और अन्य बाइक सवार की हालत गंभीर है। दो बाइकों की टक्कर के बाद ब्रह्मानंद चौक के पास शाम के समय हादसा हुआ। चावल से भरा ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीरdemo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल में दो बाइकों की भिड़ंत के बाद ट्रक की चपेट में आने से मां और उसके छह माह के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि महिला का पति और उसका पांच साल का एक बेटा व दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चावल से भरा ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन
लोगों ने मां ज्योति और बेटे सिद्धार्थ का शव ट्रक के नीचे से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति और पांच साल के बेटे और दूसरे बाइक सवार युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों की हालत गंभीर बनी है। मृतक मूल रूप से जींद के रहने वाले थे। मृतक महिला का पति वीरेंद्र करनाल के मंगल कॉलोनी पार्ट टू में परिवार के साथ रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया।
विज्ञापन
मूल रूप से जींद के राजनगर अपोलो रोड निवासी वीरेंद्र अपनी पत्नी ज्योति और बेटे सिद्धार्थ (छह माह) और हार्दिक (पांच साल) को बाइक पर बैठाकर घोघड़ीपुर फाटक से नमस्ते चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार विक्र म गलत दिशा से आया जिससे दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां से गुजर रहे चावल से भरे ट्रक की चपेट में ज्योति और उसका छह माह का बेटा आ गया और दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-4 पुलिस चौकी के एसआई ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर के बाद महिला और उसका बेटा ट्रक की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पति और दूसरे बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। -जितेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी सेक्टर-चार