फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   MBA student hanged himself in Karnal

Karnal: एमबीए के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, पढ़ाई के साथ-साथ प्राइवेट कंपनी में करता था नौकरी

Thu, 06 Apr 2023 11:34 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 06 Apr 2023 11:34 AM IST
सार

करनाल के रामनगर थानाक्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार ने शास्त्रीनगर के नए मकान में दो दिन पहले ही आए थे। नए मकान में शिफ्ट होने के बाद परिवार काफी खुश था, मगर शायद किसी को नहीं पता था कि उनका बेटा ऐसा कदम उठाएगा। बड़ा बेटा हरदीप पानीपत के प्राइवेट कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन
MBA student hanged himself in Karnal
करनाल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल में एमबीए के छात्र ने तनाव के चलते मौत को गले लगाया। मकान के अंदर देर रात फंदा लगाकर खुद की जान गवा दी। परिजनों ने सुबह उठकर देखा तो कमरे के अंदर बेटे के शव लटका हुआ था। शव को देखते ही लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली
रामनगर थानाक्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार ने शास्त्रीनगर के नए मकान में दो दिन पहले ही आए थे। नए मकान में शिफ्ट होने के बाद परिवार काफी खुश था, मगर शायद किसी को नहीं पता था कि उनका बेटा ऐसा कदम उठाएगा। बड़ा बेटा हरदीप पानीपत के प्राइवेट कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। वह काफी दिनों से तनाव में था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- CM मनोहर को भारी पड़ा भिवानी दौरा: एससी समाज के लिए प्रतिबंधित शब्द का इस्तेमाल, लीगल नोटिस भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार उनका बेटा हरदीप खाना खाने के बाद पढ़ाई करने के लिए अपने कमरे में चला गया। देर रात उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिवार उठा तो उन्होंने बेटे के शव को लटके हुए देखा। शव को देखते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि देर रात छात्र ने फंदा लगाकर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की तफ्तीश की जा रही है। हालांकि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पढ़ाई के साथ-साथ छात्र करता था नौकरी
पिता के कंधों पर परिवार के गुजर-बसर करने की जिम्मेदारी है। पिता सुनील कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। बेटे की पढ़ाई-लिखाई में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। बेटा भी पढ़ाई के साथ-साथ प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था, मगर किसी को नहीं पता था कि एक दिन छात्र ऐसा कदम उठाएगा। बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार में छोटा भाई और माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed