{"_id":"5764427d4f1c1b591811bb7f","slug":"masked-man-tried-to-steal-twice-captured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश ने दो बार किया चोरी का प्रयास, कैमरे में कैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश ने दो बार किया चोरी का प्रयास, कैमरे में कैद
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात हांसी रोड चौक पर एक करियाने की दुकान का ताला तोड़कर नकाबपोश चोरों ने चोरी का प्रयास किया। दोनों चोर बाइक पर सवार होकर आए थे। एक बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा जबकि दूसरे ने शटर उठाकर गल्ला तोड़ने का प्रयास किया। जब कुछ हाथ नहीं लगा तो जाते-जाते चोर हजारों रुपये का सिगरेट व अन्य सामान चोरी करके ले गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
चोर घटना के बाद एक घंटे तक वहीं घूमते रहे। इस बीच दुकान मालिक महिला ने शोर मचाया तो चोर भाग खड़े हुए। मामले की शिकायत सदर चौकी पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हांसी चौक पर करियाने की दुकान चलाने वाली सुशीला आजाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह लगभग साढ़े तीन बजे जब वह घर में सो रही थी तो अचानक उसे शटर खुलने की आवाज आई, उसने अपनी बेटी को उठाया और बाहर झांककर देखा तो दो युवक शटर उठाकर चोरी का प्रयास कर रहे थे। पहले उन्होंने आधा शटर बंद कर दिया। जिससे उन्हें मालूम नहीं हुआ।
विज्ञापन
जब वह दोबारा से शटर उठाकर चोरी करने लगे तो उसने अंदर से कुंडी लगाकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी जमा हो गए और चोर वहां से भाग गए। इसके बाद, लोग बाहर डटे रहे। इस बीच चोर एक घंटे तक वहां की रेकी करते रहे। महिला ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। आधे घंटे बाद पीसीआर पहुंची और मुआयना करके वापिस चली गई। उसके बाद कोई भी वहां पूछताछ करने के लिए नहीं आया। इस घटना से आस पास के लोगों में दहशत है। लोगों ने वहां पीसीआर की तैनातगी की मांग की है।
विज्ञापन