फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   looted, karnal looted, the strength of pistols looted,crime, karnal

पिस्तौल के बल पर ट्रक चालक से लूटपाट

Wed, 20 Jul 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 20 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन

करनाल स्थित घरौंडा कस्बे के नगला चौक पर दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवार युवकों ने पिस्तौल के बल पर ट्रक चालक से लूटपाट की। ट्रक चालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार सुबह कुरुक्षेत्र निवासी संदीप कुमार गांव बरसत से कुरुक्षेत्र की ओर रेत से भरा ट्रक लेकर जा रहा था।

विज्ञापन


ट्रक चालक संदीप नगला चौक पर ट्रक के टायरों में हवा चेक करने के लिए नीचे उतरा था। इसी दौरान पीछे से तीन अज्ञात युवक एक्टिवा स्कूटी पर आए और ट्रक चालक की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उससे 1800 रुपये की नकदी व दो मोबाइल लेकर फरार हो गए। ट्रक चालक के शोर मचाते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रक चालक संदीप ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed