फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   looted, karnal looted,looted Innova, crime, karnal crime, karnal

पिस्तौल के बल पर लूटी इनोवा

Tue, 28 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Tue, 28 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन

जीटी रोड पर कोहंड के समीप एक ढाबे से दो हथियारबंद युवकों ने पिस्तौल के बल पर इनोवा गाड़ी लूट ली और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों ओर नाकेबंदी कर दी है। पुलिस आरोपियों की खोज में जुटी है।

विज्ञापन


सोमवार की देर शाम चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही एक इनोवा गाड़ी कोहंड स्थित धर्म ढाबे पर आकर रूकी। गाड़ी में बैैठी सवारियां ढाबे में खाना खाने के लिए चली गई। गाड़ी के ड्राइवर अलीगढ़ निवासी देवेंद्र शेहरावत ने बताया कि करीब आधा घंटे के बाद वह भी खाना खाकर अपनी गाड़ी में आकर बैठ गया और सवारियों का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान दो हथियारबंद युवक आए और उनमें से एक ने पिस्तौल उसकी कनपटी पर लगा दी और उसे गाड़ी से बाहर धकेल दिया और गाड़ी को स्टार्ट कर दोनों युवक पानीपत की तरफ फरार हो गए। घटना के समय वह पूरी तरह सहम गया और उसने दौड़कर अंदर अपने साथ आई सवारियों को इसकी जानकारी दी। तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अलग अलग टीमों का गठन कर चारों ओर नाकेबंदी कर दी। लेकिन इनोवा का कोई सुराग नहीं लग पाया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि धर्म ढाबे से इनोवा गाड़ी छीनने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सीआईए व घरौंडा पुलिस मौके पर पहुंच गई। चारों ओर नाकेबंदी कर इनोवा की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed