फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   lakhs cheated on the pretext of film ratings in Karnal

ठगी का नया तरीका: फिल्म रेटिंग के जरिए रुपये कमाने का दिया झांसा, 12 लाख की लगाई चपत

Thu, 30 Mar 2023 11:31 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 Mar 2023 11:31 AM IST
सार

हरियाणा में ऑनलाइन ठगी का गिरोह सक्रिय है। साइबर ठग गिरोह हर रोज नए अपना कर लोगों को शिकार बना रहा है। ऐसे ही मामला करनाल से सामने आया है जहां फिल्म प्रोडेक्शन में रुपये इनवेस्ट करने का झांसा देकर आरोपी ने लाखों रुपये की ठगी कर ली।

विज्ञापन
lakhs cheated on the pretext of film ratings in Karnal
demo

विस्तार

करनाल में फिल्म प्रोडेक्शन में रुपये इनवेस्ट करने का झांसा देकर आरोपी ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने पीड़ित को फिल्म रेटिंग के जरिए रुपये कमाने का लालच दिया। पहले आरोपी ने कमीशन भेजकर पीड़ित पर विश्वास जताया। उसके बाद अलग-अलग अमाउंट अपने खाते में डलवा ली। इस तरह आरोपी ने पीड़ित से बारह लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। साइबर एक्सपर्ट की टीम मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- उधारी से परेशान: दुकानदार ने 10 हजार के सामान के मांगे 60 हजार, फल विक्रेता ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
घरौंडा के अराईपुरा निवासी वरूण अग्रवाल ने बताया कि 18 मार्च को मोबाइल पर मैसेज आया। मैसेज में ऑनलाइन काम कर रुपये कमाने का अवसर दिया गया। लिंक पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो आरोपी ने बताया कि ईरोज मीडिया वर्ल्ड एक फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यशन कंपनी है। जो कि 1977 से मुम्बई में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने ज्वाइनिंग लिंक भेजा
फिल्मों को रेटिंग देकर रोजाना 1200 से 20000 रुपये तक कमाए जा सकते है। जो भी रकम होगी। वह सीधा खाते में आ जाएगी। आरोपी की बातों में पीड़ित आ गया। प्रार्थी ने अपने प्लेटफॉर्म का रजिस्ट्रेशन लिंक भेजा। उसके बाद आरोपी ने ज्वाइनिंग लिंक भेजा। जिसको पीड़ित ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया। उसके बाद आरोपी ने पीड़ित के खाते में फिल्म रेटिंग के हिसाब से 1275 रुपये कमीशन खाते में भेजी। पीड़ित को रुपये आने के बाद विश्वास हो गया।

उसके बाद आरोपी ने पीड़ित से दस हजार रुपये दस हजार, बीस हजार, तीस हजार, एक लाख आदि रकम ली। इस तरह आरोपी ने पीड़ित से बारह लाख रुपये की रकम ठग ली। जब पीड़ित ने आरोपी से संपर्क किया तो आरोपी ने फोन तक बंद कर लिया। साइबर थाने में पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed