{"_id":"651bb3692202ebb6d003395c","slug":"karnal-police-takes-strict-action-against-gogi-gang-operatives-will-recover-weapons-by-taking-remand-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: गोगी गैंग के गुर्गों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, कोर्ट से रिमांड लेकर करेगी हथियार बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल: गोगी गैंग के गुर्गों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, कोर्ट से रिमांड लेकर करेगी हथियार बरामद
Tue, 03 Oct 2023 12:18 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:18 PM IST
सार
करनाल के झंझाड़ी गांव निवासी जय भगवान की बीती 24 सितंबर को 29 गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अंबाला एसटीएफ ने गोगी गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करके करनाल की सीआइए-2 को सौंप दिया था। सीआईए आज दोनों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
करनाल के गांव झंझाडी के व्यापारी की हत्या करने वाले दिल्ली के गोगी गैंग के शूटरों को पुलिस कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेगी। रिमांड पर लेने के बाद गुर्गों से वारदात में शामिल हथियार और बाकी साथियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। व्यापारी की हत्या करने में शामिल तीन और शूटर अभी फरार है। जिनकी तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार
सदर थाना क्षेत्र के झंझाड़ी गांव निवासी जय भगवान की बीती 24 सितंबर को 29 गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अंबाला एसटीएफ ने गोगी गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करके करनाल की सीआइए-2 को सौंप दिया था। सीआईए आज दोनों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के साथ अन्य पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
झंझाड़ी गांव निवासी किराना व्यापारी जयभगवान हत्याकांड में शामिल गोगी गैंग के सोनीपत के आदर्श नगर निवासी चिराग उर्फ अंशु उर्फ लाठी व एक नाबालिग को अंबाला एसटीएफ ने गिरफ्तार करने के बाद करनाल की सीआइए-2 कोे सौंपा है। सीआई-टू के प्रभारी मोहनलाल का कहना है कि आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। विदेश में बैठे सागर चौधरी की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन