{"_id":"66a5047215e98f12d702f1d6","slug":"karnal-man-and-woman-commits-suicide-by-hanging-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: व्यक्ति ने महिला के साथ फंदा लगाकर दी जान, तीन साल से रह रहा था पत्नी से अलग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: व्यक्ति ने महिला के साथ फंदा लगाकर दी जान, तीन साल से रह रहा था पत्नी से अलग
Sat, 27 Jul 2024 08:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 27 Jul 2024 08:00 PM IST
सार
मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति तीन साल से अलग रह रहा था। किसी और महिला के साथ वह किराए पर रह रहा था।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल शहर के विकास नगर में एक घर में व्यक्ति ने महिला के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। व्यक्ति महिला के साथ किराए के मकान में रहता था। सूचना मिलने पर सेक्टर-32,33 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति हीरा की पत्नी आरती ने बताया कि उसकी शादी 9 साल पहले हीरा के साथ हुई थी। उसके पास तीन बच्चे हैं। पिछले तीन साल से उसका पती किसी अन्य औरत के साथ था। उसके चार बच्चे हैं। उसका पति उस महिला के साथ ही किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन
इस बारे में उनका कई बार झगड़ा भी हुआ लेकिन उसका पति उस महिला के साथ ही रहता था। आज उसे सूचना मिली की उसके पति ने उस महिला के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। मृत महिला के नाम का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन