फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Inter robbers arrested, robbed of millions open, Karnal

अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार, लाखों की लूट खुली

Wed, 22 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Wed, 22 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Inter robbers arrested, robbed of millions open, Karnal
करनाल में डकैती के मामले में पकड़ा गया गिरोह। - फोटो : Amar Ujala

सीआईए-वन टीम ने मंगलवार को लूट, हत्या, डकैती गिरोह के सदस्यों को दबोच लिया। विभिन्न मामलों में पकड़े गए छह आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने दर्जनों लूट, डकैती, चोरी और झपटमारी की वारदातें कबूल की हैं। यह वारदातेें उन्होंने सदर थाना, इंद्री, मधुबन, बुटाना और नाहन (हिमाचल प्रदेश) में की हैं। आरोपियों ने चार बाइक चोरी, एक कार चोरी और एक 2 लाख 77 हजार रुपये की लूट कबूली है। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान और वारदातों का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन



एसपी पंकज नैन ने सीआईए वन कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि सीआईए वन के निरीक्षक दीपक कुमार को सूचना मिली थी कि चार खतरनाक अपराधी राहगीरों को लूटने की कोशिश में हैं। इस पर दीपक कुमार ने एसआई सुल्तान सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ शुगर मिल भादसो के आसपास नाकाबंदी कर ली।
विज्ञापन


टीम ने शुगर मिल भादसो के पास से आरोपियों को एक मारुति जैन कार से असलाह साहित दबोच लिया। इनकी पहचान प्रमोद कुमार निवासी सुलतानपुर गांव, तरावड़ी, शुभम निवासी सीकरी क्षेत्र नीलोखेड़ी, टंकित कुमार निवासी बीबीपुर जट्टान इंद्री, श्रवि निवासी रायपुर रोड़ान नीलोखेड़ी के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से एक कट्टा, एक कंट्री मेड पिस्टल, दो खुखरी, एक बैटरी मिली है। सभी आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया गया। एसपी ने बताया कि इस दौरान सामान की बरामदगी और आरोपी अहसान राणा गावं नगला जिला मुजफ्फरनगर, दीपक निवासी सीकरी नीलोखेड़ी आदि को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन वारदातों को हुआ खुलासा
1. 23 मई को बिजली कर्मचारियों से इंद्री के पास से बिजली निगम के करीब ढाई लाख रुपये लेकर जा रहे कर्मचारियों को गोली मारकर कैश लूटा गया था।
2. 09 मई को नीलोखेड़ी से एक मोबाइल दुकानदार पर डंडों से हमला कर मोबाइलों से भरा बैग लूट लिया था। इन मोबाइलों की कीमत करीब चार लाख रुपये थी।
3. करीब 20-25 दिन पहले रंबा के पास से रात के समय एक ट्रक चालक से 10 हजार रुपये छीने गए थे।
4. करीब 20 दिन पहले एक ट्रक चालक से काछवा के पास लगभग 12 हजार रुपये छीने गए थे।
5. करीब 15 दिन पहले भादसो के पास से एक बाइक सवार से चार हजार रुपये छीने थे।
6. करीब एक महीने पहले भादसो के पास से ही एक बाइक सवार से पांच हजार रुपये छीने थे।
7. 09 जून को नीलोखेड़ी कस्बे से एक वैगन आर चोरी की थी।
8. 09 जून को नीलोखेड़ी से एक बुलेट चोरी की थी।
9. नीलोखेड़ी से ही 23 मई को एक बाइक चोरी की थी।
10. एक महीने पहले हिमाचल प्रदेश के नाहन से दो प्लसर बाइक चोरी की थी।
11. मधुबन से एक बाइक सवार से ढाई हजार रुपये छीने थे।


नशा तस्करी के आरोपी को लिया रिमांड पर
एसपी पंकज नैन ने बताया कि मंगलवार सुबह सीआईए-वन के इंचार्ज निरीक्षक दीपक कुमार ने अपराधियों को पकड़ने के लिए उप निरीक्षक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में टीम गठित करके घरौंडा की तरफ रवाना किया था। पक्का पुल मधुबन पहुंचने पर टीम को सूचना मिली कि गुरबाज सिंह निवासी डेरा चीमा गांव गंजोगढ़ी कुछ देर बाद अपने डेरे से अपनी गाड़ी में अफीम लेकर करनाल की तरफ जाएगा। इस पर टीम ने गंजोगढ़ी रोड पर नाकाबंदी कर ली। थोड़ी देर बाद सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर आती दिखाई दी। टीम ने गाड़ी को चेक किया, तो कार में उसमें गुरबाज सिंह मिला। कार से करीब एक किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है।


हत्या के आरोपी को किया काबू
एसपी पंकज नैन ने बताया कि 11 जून की रात को पृथ्वी विहार कॉलोनी में घर में सोते हुए सुशील उर्फ बबलू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उप-निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने टीम के साथ आरोपी पंकज उर्फ पंखा को मेरठ चौक से गिरफ्तार कर लिया। उस वक्त वह यूपी भागने की कोशिश कर रहा था। आरोपी मन्नु उर्फ गोलू निवासी कर्ण विहार को 14 जून को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पंकज उर्फ पंखा को रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed